Header Ads Widget

Responsive Advertisement

प्रयागराज पुलिस ने 15 हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार: तीन साल से काट रहा था फरारी


प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट के घूरपुर थाना पुलिस व एसओजी यमुनानगर की संयुक्त टीम ने हत्या समेत कई धाराओं में वांछित चल रहे शातिर बदमाश अकबर को गिरफ्तार कर लिया। उस पर 15 हजार रुपए का इनाम घोषित है। अकबर को पुलिस मर्डर केस में बहुत दिनों से तलाश रही थी।

प्रयागराज के गंगानगर अंतर्गत थरवई थाना क्षेत्र के पंडिला गांव निवासी अकबर अली पुत्र महबूब आलम पर सन 2020 में हत्या का मुकदमा घूरपुर थाने में दर्ज हुआ था। इसके अलावा कई अन्य मामलों में भी वह आरोपी था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी।

अकबर के खिलाफ प्रयागराज पुलिस ने 15 हजार रुपए का इनाम भी घोषित कर रखा था। पुलिस अधिकारियों उक्त वांछित अकबर को पकड़ने के लिए घूरपुर पुलिस के साथ एसओजी यमुनापार की टीम को भी लगाया था।

Post a Comment

0 Comments