कम्पोज़िट विद्यालय, दशाश्वमेध में नामांकन बढ़ाने के उद्देश्य से ‘स्कूल चलो अभियान’ के अन्तर्गत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को माननीय अहमद अली ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली विद्यालय परिसर से प्रारम्भ होकर क्षेत्र की विभिन्न गलियों एवं प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने स्थानीय नागरिकों को अपने बच्चों का नामांकन सरकारी विद्यालयों में कराने तथा उन्हें नियमित रूप से विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया। रैली का मुख्य उद्देश्य समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ना रहा।
इस अक्सर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका आरती सिंह, रेखा श्रीवास, श्वेता गुप्ता, शगुफ्ता खातून, शिवानी कन्नौजिया, मंज़र सिद्दीकी, एसएमसी सदस्य व अभिभावकगण उपस्थित रहे।

0 Comments