प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब कुकुरकटवा गांव में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या की सूचना मिली। तिहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
मृतकों की पहचान श्यामलाल उर्फ कल्लू, उनकी पत्नी मंजू देवी तथा परिवार की एक अन्य महिला सदस्य (भाभी) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तीनों की सिर पर भारी वस्तु से वार कर हत्या की गई है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। हत्या के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है।
सहायक पुलिस आयुक्त मेजा एसपी उपाध्याय ने बताया कि ट्रिपल मर्डर की सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची है। मामले की गहन जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर पड़ताल की जा रही है।
एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या से ग्रामीणों में भारी आक्रोश और भय का माहौल है। पुलिस जल्द घटना के खुलासे का दावा कर रही है।

0 Comments