Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

प्रयागराज में घर के अंदर पिता-पुत्री के शव मिलने से मचा हड़कंप, हत्या की आशंका

 

प्रयागराज: साउथ मलाका क्षेत्र में एक मकान के अंदर पिता और पुत्री के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि मकान का दरवाजा बाहर से बंद था। बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा खुलवाया और दोनों शवों को बरामद किया।

घटना साउथ मलाका चौराहा स्थित हीवेट रोड की है। सूचना मिलते ही एसीपी, कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

मृतका की पहचान करीब 40 वर्षीय मीनाक्षी के रूप में हुई है, जो मकान में ही गिफ्ट शॉप संचालित करती थीं। बताया जा रहा है कि उनकी दुकान पिछले तीन-चार दिनों से बंद थी। परिवार के दो बेटों में से बड़ा बेटा अभिषेक फिलहाल लापता बताया जा रहा है। घर के अंदर से तेज दुर्गंध आने की भी सूचना है, जिससे आशंका है कि शव कई दिनों से पड़े हो सकते हैं।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में भारी भीड़ जमा है और लोग घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments