Header Ads Widget

Responsive Advertisement

प्रयागराज थरवई कांड: 6 हमलावरों ने किशोरी से किया था सामूहिक दुष्कर्म; बेहोश होने पर छोड़कर भागे

प्रयागराज के थरवई थानाक्षेत्र के हेतापट्‌टी बाजार में रविवार की देर रात सर्राफ के घर हुई डकैती के बाद बगल में मार्केट के चौकीदार के जगने पर उसे भी घातक हथियारों से मारकर मरणासन्न कर दिया था और उसकी 16 साल की नाबालिग नातिन से 6 दरिंदाें ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। इस बात की पुष्टि डफरिन अस्पताल में हुई मेडिकल जांच में हुई है। यह भी पढ़े- प्रयागराज में ज्वेलरी शॉप में डकैती, चौकीदार की हत्या: 5 लोगों को चाकू मारा, भाई और महिला को पीट कर किया अधमरा

रविवार देर रात डकैतों ने सर्राफ की दुकान का शटर तोड़कर लूट करना शुरू किया। यहां से लगभग 100 मीटर की दूरी पर स्थित सर्राफ व्यवसायी अशोक केसरवानी के घर पहुंचे। आधी रात को जब बदमाशों ने दरवाजा खटखटाया तो अशोक में नींद में होने के कारण बिना कुछ सोचे-समझे खोल दिया।

यह भी नहीं पूछा कि कौन है। यही दरवाजा खोलना उनके लिए घातक हो गया अशोक उसके भाई संतोष और पत्नी आरती को बदमाशों ने धारदार हथियारों से मारकर घायल कर दिया। सभी को मरणासन्न छोड़कर बदमाश बगल की मार्केट में स्थित चौकीदार के घर पहुंचे।

चौकीदार उसकी पत्नी और नातिन पर हमला कर दिया। चौकीदार और उसकी पत्नी का हाथ पैर बांधकर बदमाशों ने उन्हें टिन शेड में डाल दिया और फिर 16 साल की नातिन को निशाना बनाया। उसके साथ बारी-बारी सभी 6 हमलावरों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।

किशोरी का मुंह कपड़े से बांध दिया था ताकि वह मदद के लिए गुहार न लगा सके। करीब आधा घंटे तक उसके साथ दरिंदगी करने के बाद जब वह बेहोश हो गई तो उसे छोड़कर भाग निकले।

डकैतों की दरिंदगी का शिकार हुई नाबालिग किशोरी को थरवई थाने में 12 घंटे तक बैठाकर रखा गया। रात 3 बजे पुलिस के पहुंचने पर उसने अपने साथ हुई हैवानियत की कहानी बयां की। इसके बाद भी पुलिस ने उसका मेडिकल नहीं कराया। उसे थाने में बैठाकर रखा गया।

बगल के गांव से पहुंचे परिजनों ने भी पुलिस को जानकारी दी थी कि वह उन्हें फटे कपड़ों में मिली थी। उसकी हालत ठीक नहीं थी। वह बदहवाश हालत में उन्हें मिली थी। उसने बताया था कि उसके साथ 6 लोगों ने दरिंदगी की है।

पुलिस ने उसका मेडिकल कराने की बजाय थरवई थाने में बैठाकर रखा। बारी बारी अधिकारी उससे पूछताछ करते रहे। उसे शाम को मेडिकल के लिए काल्विन अस्पताल भेजा गया। डफरिन अस्पताल में उसका मेडिकल कराया गया जहां डॉक्टरों ने पाया कि उसके अंदरूनी अंगों में सूजन और घाव मिले हैं।

Post a Comment

0 Comments