प्रयागराज : नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग द्वारा परम्परागत तरीके से विदाई समारोह का आयोजन किया गया। परास्नातक (एम. ए.) प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को समारोहपूर्वक विदाई दी गयी।
हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. हिमांशु शेखर सिंह ने कहा कि यह एक औपचारिक कार्यक्रम है, क्योंकि शिक्षक और विद्यार्थी का सम्बन्ध सदैव वर्तमान रहता है। कला संकायाध्यक्ष डॉ. सव्यसाची ने एक गीत के माध्यम से विद्यार्थियों को आशीर्वाद दिया। डॉ. ममता मिश्रा, डॉ. मंजू शुक्ला और डॉ. आलोक विश्वकर्मा ने भी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
यह भी पढ़े - एनजीबीयू के विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण
इस अवसर पर ऋचा पाण्डे, आस्था मिश्रा, पूजा, खुशी, काजल कुशवाहा, महिमा तिवारी, आँचल शुक्ला, पूनम आदि द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। परिसर प्रभारी डॉ. आलोक मिश्रा, मुख्य कुलानुशासक डॉ. संतेश्वर मिश्रा, अभय आनन्द सिंहा, विभांशु शुक्ला, अमन यादव, नेहा यादव, संध्या, रोशनी, निष्ठा आदि की प्रमुख उपस्थिति रही। संचालन प्राची पाल तथा धन्यवाद ज्ञापन उजाला द्वारा किया गया।

0 Comments