Header Ads Widget

Responsive Advertisement

प्रयागराज में विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला; पिता बोले- नशेड़ी पति ने मारकर लटकाया

प्रयागराज में विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई। विवाहिता के पिता का आरोप है कि नशेड़ी पति ने मारपीट कर फंदे पर लटका दिया। चार साल पहले उसकी शादी हुई थी। घटना झूंसी थाना अंतर्गत फिरोजपुर हेतापट्टी की है।

फिरोजपुर हेतापट्टी गांव निवासी मनोज यादव की शादी चार साल पहले थाना विश्वविद्यालय, रीवा, मध्य प्रदेश की रहने वाली सुमन यादव (24) साथ हुई थी। मनोज यादव प्राइवेट वाहन चलाता है। उसके एक बेटे और एक बेटी है। सुमन यादव के पिता छेदीलाल यादव ने बताया कि शनिवार दोपहर में उसकी बेटी सुमन ने फोन करके बताया था कि मनोज यादव ने नशे की हालत में उसके सिर पर हथौड़े से वार किया है। जिससे उसे गंभीर चोट लगी है। आप लोग आ जाइए, नहीं वह मुझे जान से मार देगा देगा। पिता छेदीलाल ने बेटी को समझा-बुझाकर शांत करा दिया।

रविवार को दोपहर में पिता छेदीलाल को सूचना दी गई कि उसकी बेटी ने सुसाइड कर लिया है। रीवा से भागकर जब बेटी के घर पहुंचे तो वहां पता चला कि सुमन पंखे में साड़ी के फंदे से लटकी हुई थी। उसके शरीर पर चोट के निशान भी थे। पिता छेदीलाल कहना है कि शादी के बाद से ही मनोज उसको मारता-पीटता था। नशेड़ी होने की वजह से आए दिन घर में उपद्रव करता था। जिससे उनकी बेटी बहुत परेशान थी। पिता ने आरोप लगाया कि बेटी को मार कर लटका दिया गया।

Post a Comment

0 Comments