Header Ads Widget

Responsive Advertisement

प्रयागराज में युवती से रेप: शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए, अश्लील वीडियो किया वायरल

प्रयागराज के शाहगंज इलाके की रहने वाली एक युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण (रेप) करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि दबंग ने शादी का झांसा देकर न सिर्फ उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बल्कि शादी की बात कहने पर उसका अश्लील वीडियो भी वायरल कर दिया। इस संबंध में पीड़िता व उसके परिजनों ने शाहगंज थाने में शिकायत की। परिजनों ने पुलिस पर केस नहीं दर्ज करने का आरोप लगाया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर प्रयागराज, आईजी प्रयागराज, डीजीपी उत्तर प्रदेश और सीएम से इंसाफ की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़े- जीजा ने रेप के बाद साली की गला दबाकर हत्या की थी; रात भर लाश के लेटा था, बहन का दुख बाटने गई थी किशोरी

ये मामला शाहगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़िता का आरोप है कि शाहगंज थाना क्षेत्र के शाहनूर अलीगंज निवासी युवक ने उसका जीना हराम कर रखा है। आरोपी उसे शादी का झांसा देकर लगातार 6 वर्षों से गुमराह कर रहा था। 6 सालों तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, अब शादी करने से मना कर रहा है। युवती ने कहा कि उसके घरवाले लड़के के घर पर शादी की बात करने गए। तो वे लोग मारपीट करने लगे।

लड़के के परिवार पर पैसों की डिमांड करने का भी आरोप है। इसके बाद लड़की की शादी दूसरे जगह तय कर दी गई। बताया जा रहा है कि इस पर युवक गुस्सा हो गया। इसके बाद उसने लड़की की अश्लील फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसकी शिकायत करने जब परिजन थाने गए तो पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप है।

Post a Comment

0 Comments