Header Ads Widget

Responsive Advertisement

जीजा ने रेप के बाद साली की गला दबाकर हत्या की थी; रात भर लाश के लेटा था, बहन का दुख बाटने गई थी किशोरी;

उत्तर प्रदेश के औरैया से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है, जिसमे शादी समारोह में शामिल होने बड़ी बहन की ससुराल गई किशोरी को जीजा ने हवस का शिकार बना लिया। यही नहीं, जीजा ने नाबालिग साली से दुष्कर्म करने के बाद उसे बेरहमी से मौत के घाट उतारा दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा तो वहीं मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी वहशी जीजा को गिरफ्तार भी कर लिया। यह भी पढ़े- एक्स्ट्रा सर्विस के नाम पर सेक्स रैकेट: 24 स्पा सेंटरों पर रेड, 30 लड़कियां और 10 लड़के आपत्तिजनक स्थिति में धराये  

बता दें कि यूपी के औरैया जनपद में दिबियापुर थाना क्षेत्र में एक बड़ी जघन्य और घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। जहां एक किशोरी जो अपनी बहन की ससुराल में आई हुई थी, उसको उसी के बड़ी बहन के सुहाग यानी सगे जीजा ने अपनी हवस का शिकार बनाया। दुष्कर्म के बाद आरोपी जीजा ने निर्मम हत्या कर दी। वही इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया की आरोपी के बहन की कल शादी संपन्न हो जाने के बाद नशे में धुत होकर आरोपी ने किशोरी के साथ इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है।बड़ी बहन ने मायके में इस घटना की जानकारी दी तो वहां कोहराम मच गया।

 

पीड़ित पिता के अनुसार उसकी बड़ी बेटी की पुत्री की कुछ ही समय पहले मौत हो गई थी। जिसके बाद से वो काफी मायूस रहने लगी थी। जिसके चलते उसने अपनी नाबालिग बेटी को ससुराल में बहन का मन बहलाने और गम बाटने के लिए ससुराल भिजवा दिया था। लेकिन उसे क्या पता था कि दुख बाटने बड़ी बहन की ससुराल गई किशोरी खुद ही हैवान बने जीजा की दरिंदगी का शिकार हो जायेगी। मृतिका के पिता ने आरोपी जीजा को फांसी की सजा देने की मांग की है। 

Post a Comment

0 Comments