Header Ads Widget

Responsive Advertisement

प्रयागराज में महिला सिपाही संग लव जिहाद: क्रिकेटर देवर ने भी किया रेप

प्रयागराज में महिला सिपाही के साथ लव जिहाद का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने पति, ससुर और देवर पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने, धमकी और ब्लैकमेल करने का मुकदमा शिवकुटी थाने में दर्ज कराया है। उसने अपने आईपीएल क्रिकेटर देवर पर रेप का केस भी दर्ज कराया है। शनिवार को उसने कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में हंगामा किया। वह अपने वकीलों के साथ यहां पहुंची थी। पीड़िता का आरोप है कि मामले के विवेचक आरोपियों की मदद कर रहे हैं, जिससे वह परेशान है। उसने मुख्यमंत्री से इंसाफ की गुहार लगाई है।

मामला शिवकुटी थाने में कार्यरत महिला सिपाही का है। महिला कांस्टेबल और साथ में कार्यरत सिपाही की प्रेम कहानी शुरू हुई। बाद में दोनों ने वर्ष 2018 में स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी कर ली। महिला का कहना है कि उसके पति इमरान खान ने धर्म परिवर्तन करके उससे शादी की थी। बाद में वह खुद महिला पर इस्लाम धर्म कबूल करने का दबाव बनाने लगा।

महिला का आरोप है कि पति ने शादी से पहले इस्लाम से बौद्ध धर्म अपना लिया था। शादी के तुरंत बाद उसने वापस इस्लाम धर्म को अपना लिया। महिला सिपाही पर भी अपने धर्म में शामिल होने के लिए दबाव बनाने लगा। बात तब और बिगड़ गई, जब सिपाही पति इमरान खान ने महिला सिपाही पर उसके नवजात बच्चे का भी धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की, जिससे महिला सिपाही भड़क गई।

महिला सिपाही ने बताया कि विवाद के बाद वह अपने बच्चे को लेकर पति से अलग रहने लगी। इस बीच उसका पति उस पर लगातार परिवार के साथ रहने और धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाता रहा। इसी बीच ससुराल में एक कार्यक्रम में शामिल होने महिला गई थी। आरोप है कि वहां आईपीएल क्रिकेटर उसके देवर ने उसके साथ रेप किया। जिसके बाद उसने शिवकुटी थाने में 498ए, 323, 504, 506, 377, 376, 328, 420 आईपीसी, धारा 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज कराया।

महिला सिपाही ने आरोप लगाया कि शिवकुटी थाने के एक सब इंस्पेक्टर ससुराल वालों के साथ मिलकर मामले को पंच करने की कोशिश कर रहे हैं। लगातार बड़े अधिकारियों के पास पेश होने के बावजूद उसे न तो न्याय मिल पा रहा है और न ही उसकी कोई सुनवाई हो रही है। मामले को दबाया जा रहा है। पीड़िता का आरोप है कि इमरान खान ने संभल में अपने घर पर रहने वाली उसकी पहली पत्नी के विषय में उसे कोई जानकारी नहीं दी थी। जब मुझे इसका पता चला तो पति ने मुझ पर तलाक देने या समझौता करने का दबाव बनाया।

Post a Comment

0 Comments