Header Ads Widget

Responsive Advertisement

प्रयागराज में माशूका के घर पर मिलने गया था प्रेमी; गर्लफ्रेंड के घरवालों ने खंभे से बांधकर पीटा

 

प्रयागराज कमिश्नरेट के थरवई इलाके में प्रेमिका से मिलने गए चालक और उसके दोस्त को लड़की के घरवालों ने पकड़कर खंभे में बांध दिया और जमकर पिटाई की। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। प्रेमी के घर सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रेमी और उसके साथी को मुक्त कराया। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों और प्रेमिका को थाने उठा ले गई। थाने में दोनों पक्षों की पंचायत हो रही है।

गंगानगर के थरवई थाने के सारंगापुर गांव का रहने वाला युवक पड़ोस के गांव में एक व्यक्ति की टवेरा गाड़ी चलाता है। गांव में आते जाते उसका एक लड़की से अफेयर हो गया। जो पिछले 6 महीने से चल रहा था। बुधवार की देर रात युवक अपने साथी के साथ प्रेमिका से मिलने के लिए उसके गांव में गया था। 11:00 बजे रात प्रेमी और उसका दोस्त प्रेमिका के घर के पीछे लड़की से बातचीत कर रहे थे।

पता चलने पर लड़की के घरवालों ने घेरकर दोनों लड़कों को पकड़ लिया। उन्हें पकड़ कर घर ले आए और घर के बरामदे में बने खंभे में रस्सी से दोनों लड़कों को बांध दिया। उसके बाद लाइट बंदकर के अंधेरे में दोनों की लाठियों से पिटाई शुरू कर दी। जब दोनों लड़के चीखने चिल्लाने लगे तो आसपास के लोग जुट गए। डायल 112 पर सूचना दी गई। पुलिस पहुंची और दोनों लड़कों को बंधन मुक्त कराया।

इसके बाद लड़की और दोनों लड़कों को पुलिस थाने ले कर चली गई। जहां मामले को निपटाने की कोशिश शुरू हो गई। लड़की और लड़के पक्ष के लोग दिनभर थाने में जमा रहे। पंचायत होती रही।

Post a Comment

0 Comments