Header Ads Widget

Responsive Advertisement

6 लड़कियों के 63 साल के पिता ने 24 साल की लड़की से रचाई दूसरी शादी, जमकर किया डांस

बाराबंकी के रहने वाले एक बुजुर्ग ने अपने से करीब 40 साल छोटी लड़की से शादी रचाई है। यह शख्स 6 लड़कियों का पिता है। 3 साल पहले उसकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। पत्नी की मौत के बाद से वह अपने अकेलेपन से काफी परेशान था। इसके चलते उसने दूसरी शादी करने का फैसला लिया। इस बुजुर्ग के अपनी बेटी की उम्र की लड़की से शादी के चर्चे सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहे हैं।

रांची की रहने वाली है दूसरी पत्नी

मामला सुबेहा थाना क्षेत्र में स्थित जमीन हुसैनाबाद पूरे चौधरी गांव का है। यहां के रहने वाले नकछेद यादव से शादी करने वाली नंदनी रांची की रहने वाली है। उसकी उम्र महज 24 साल है। यानी वह उसकी बेटी की उम्र की है।

अकेलापन दूर करने के लिए किया विवाह

नकछेद यादव ने बताया, "पहली पत्नी की मौत के बाद से वह काफी अकेला हो गया था। उसकी सभी लड़कियों की शादी हो चुकी थी। सभी अपने-अपने घर चली गई हैं। इतना ही नहीं, घर में खाने बनाना वाला भी कोई नहीं था। इस वजह से काफी परेशानी होती थी। इसके चलते मैंने अब दूसरी शादी है। इस शादी से हम दोनों काफी खुश हैं।"

रुदौली के कामाख्या देवी मंदिर में की शादी

नकछेद ने बताया, "मैंने अयोध्या के रुदौली में पड़ने वाले कामाख्या देवी मंदिर में की।" विवाह कराने वाले पंडित शीतला प्रसाद ने बताया, "हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार पूरे विधि-विधान से शादी हुई। पहले हवन और फिर वरमाला की रस्म हुई। शादी में 50 के करीब बाराती और घराती भी शामिल हुए। शादी में दूल्हे ने जमकर डांस भी किया। रविवार को ही नकछेद के घर पर प्रीतिभोज भी रखा गया।

Post a Comment

0 Comments