Header Ads Widget

Responsive Advertisement

जबरन KISS कर रहा था युवक; महिला ने दांत से काटकर अलग किया होंठ: खेत में कर रही थी काम

मेरठ में एक महिला ने हिम्मत दिखाते हुए खुद को बचा लिया। वह रेप करने आए युवक से भिड़ गई। आरोपी ने जबरन किस करने की कोशिश की तो महिला ने दांत से काटकर उसके होंठ अलग कर दिए। होंठ कटते ही उसके मुंह से खून बहने लगा। वो दर्द से तड़पकर चिल्लाने लगा। महिला ने भी चीख-पुकार मचाई। इसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। उसके होंठ का टुकड़ा वहीं जमीन पर पड़ा था। पुलिस ने उसे पैकेट में सील किया। घायल आरोपी को नजदीकी सीएचसी ले गए। वहां उसका ट्रीटमेंट किया गया। यह पूरा मामला दरौला थाना क्षेत्र के एक गांव का शनिवार दोपहर का है। महिला ने लावड़ गांव के मोहित सैनी पर रेप की कोशिश, छेड़खानी की एफआईआर दर्ज कराई है।

खेत में काम कर रही थी महिला

पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार दोपहर वह अपने खेत में काम कर रही थी। सन्नाटा था। आसपास कोई नहीं था। तभी एक युवक ने अचानक पीछे से आकर उसे दबोच लिया। वह घबरा गई। समझ नहीं पाई कि उसे किसने पकड़ा। महिला ने चिल्लाने की कोशिश की तो आरोपी ने उसका मुंह दबा लिया। तभी युवक उसे खेत में घसीटने लगा। उसके कपड़े फाड़ने लगा। जोर-जबरदस्ती करने लगा।

कुछ समझ नहीं आया तो होंठ काटकर अलग किया

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह खुद को युवक से बचाने का पूरा प्रयास कर रही थी। तभी युवक जबरन किस करने लगा। खुद को बचाने के लिए महिला ने युवक के होठों को अपने दांतों से जोर से काट लिया। गुस्से और घबराहट में महिला ने युवक के होंठ को ऐसे काटा कि उसका होंठ ही कटकर अलग हो गया। होंठ अलग होने पर युवक के मुंह से खून बहने लगा। वो दर्द से तड़पने लगा। उसने महिला को छोड़ दिया। तभी महिला ने शोर मचा दिया।

आसपास के लोगों ने पहुंचकर युवक को पकड़ा

शोर सुनकर खेत में आसपास के लोग भी दौड़कर पहुंचे। महिला ने पूरा वाकया बताया। लोगों ने मिलकर आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस को सूचना देकर बुलाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की। इसके बाद आरोपी का कटा होंठ पैकेट में सील करके ले गई। युवक को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। महिला ने आरोपी युवक के खिलाफ नामजद तहरीर देते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

थाना प्रभारी दौराला संजय कुमार शर्मा ने बताया कि युवक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उसने पूछताछ में अपना नाम लावड़ के मोहल्ला सैनीयान निवासी मोहित सैनी बताया है। वह गांव किस मकसद से पहुंचा था। यह सब पता किया जा रहा है। यह भी जांच की जा रही है कि क्या वह पीड़िता को पहले से जानता था?

Post a Comment

0 Comments