Header Ads Widget

Responsive Advertisement

हाथ-पैर से अपाहिज महिला के मुंह में ठूंसा मोजा; चारपाई से बांधकर अप्राकृतिक संबंध बनाया, मौत

रामपुर के थाना भोट क्षेत्र के एक गांव में एक दिव्यांग महिला से घर में घुसकर कुकर्म करने का मामला सामने आया है। महिला के पड़ोस में रहने वाले युवक ने दिव्यांग को चारपाई से बांधकर उसके मुंह में मोजा ठूंसकर दरिंदगी को अंजाम दिया। इससे महिला की हालत बिगड़ गई। अत्यधिक खून बहने से इलाज के दौरान आज महिला की मौत हो गई।

गांव की निवासी महिला एक हाथ और एक पैर से पैरालाइज थी। परिजनों के मुताबिक, सोमवार को दिनदहाड़े करीब 1 बजे दिव्यांग महिला के घर में पड़ोसी मुंतीयाज घुस आया। मुंतीयाज ने दिव्यांग महिला के मुंह में उसीके पैर का मोजा ठूंस दिया और कपड़े से उसका मुंह और सिर बांध दिया। इसके बाद उसका एक हाथ और एक पैर भी चारपाई से बांधकर उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए। इससे महिला की हालत बिगड़ गई और ब्लीडिंग होने लगी। उसकी हालत खराब देख आरोपी मौके से फरार हो गया।

होश आने पर पीड़िता ने सुनाई आपबीती

शाम को घर लौटे परिजनों ने दिव्यांग महिला को बेहोशी की हालत में चारपाई पर बंधा पाया। चारपाई के पास खून ही खून था। महिला के कपड़े अस्त व्यस्त थे। परिजनों ने मुंह पर पानी के छीटे मारे तो महिला होश में आई और पूरी घटना परिजनों को बताई। उसके बाद वह फिर बेहोश हो गई।

परिजन महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने बिना पुलिस के कार्रवाई के इलाज करने से ही इंकार कर दिया। इलाज में देरी से हालत और बिगड़ती चली गई तो उसे भर्ती किया। आज सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दिव्यांग महिला के दो छोटे बच्चे हैं और उसका पति बाहर मजदूरी करता है। पुलिस ने परिजनों से तहरीर लेकर शव को कब्जे में कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments