Header Ads Widget

Responsive Advertisement

सड़क हादसे में भारतीय सेना के 16 जवानों की गई जान; चार घायल, खड़ी ढलान से नीचे फिसल गया आर्मी का ट्रक


गंगटोक: सिक्किम में शुक्रवार को एक सड़क हादसे में सेना के 16 जवानों की जान चली गई, जबकि चार जवान घायलव हो गए। उत्तरी सिक्किम के जेमा में यह दुर्घटना तब हुई, जब आर्मी का ट्रक खतरनाक मोड़ पर खड़ी ढलान से नीचे फिसल गया। हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शोक व्यक्त किया है।

भारतीय सेना ने दी जानकारी

भारतीय सेना के मुताबिक, ट्रक तीन वाहनों के काफिले का हिस्सा था, जो सुबह चाटेन से चला था और थंगू की ओर जा रहा था। सेना ने कहा, 'उत्तरी सिक्किम के जेमा में 23 दिसंबर को सेना के एक ट्रक के साथ हुए दुखद सड़क हादसे में भारतीय सेना के 16 बहादुरों की जान चली गई है।'

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा, 'सिक्किम में एक सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के वीर जवानों के जान गंवाने के बारे में जानकर दुख हुआ। मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।' प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, 'सिक्किम में सड़क दुर्घटना में हमारे वीर जवानों को अपनी जान गंवानी पड़ी, जिससे मैं आहत हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।'


Post a Comment

0 Comments