Header Ads Widget

Responsive Advertisement

प्रयागराज में निवेशकों के करोड़ों रुपये लेकर भागी कंपनी; ज्यादा ब्याज देने का लालच देकर कराई थी FD


प्रयागराज: लीडर रोड स्थित टोगो स्वास्थ्य एवं जन कल्याण संस्थान की 8 अलग-अलग कंपनियों के जरिये निवेशकों से करोड़ों रुपये जमा कराए थे। निवेशकों की रकम जब ब्याज के साथ वापस करने का समय आया तो कंपनियों के दफ्तर में ताले लटकते मिले। अब तक 14 भुक्तभोगियों ने संस्थान के पदाधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने अब मामला दर्ज कर फ्रॉड करने वाले मुंबई निवासी पृथ्वी पाल सिंह समेत 8 आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक अभी ताे केवल 14 निवेशकों के ही विभिन्न स्कीमों में 1.50 करोड रुपये जमा होने की जानकारी मिली है। पता नहीं कितने निवेशकों से कंपनी ने पैसे जमा कराए हैं। फिलहाल पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कंपनी ने और कितने शहरों में दफ्तर खोल रखे थे। पुलिस मुख्य कर्ताधार्त को गिरफ्तार करने के लिए जल्द मुंबई रवाना होगी।

कंपनी ने निवेशकों को ज्यादा ब्याज देने का लालच देकर एफडी कराई थी। विभिन्न स्कीमों में पैसे लगवाने शुरू किए। यह कंपनी शाहगंज में कुछ साल पहले खुली थी। पृथ्वीपाल सिंह सेठी पुत्र राम सिंह इस कंपनी का चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर है। यह उक्ता बोर्ड को-ऑपरेटिव सोसाइटी जोगेश्वरी नवी मुंबई का रहने वाला है। इस ठगी के पीछे का मास्टर माइंड यही है। निवेशकों को पहले तो बहाना बनाकर टाला गया। धीरे धीरे अब अधिकारियों ने फोन उठाना बंद कर दिए। कई नंबर भी बंद हो गए।

ये हैं कंपनी के पदाधिकारी

- पृथ्वीपाल सिंह सेठी, जोगेश्वरी बेस्ट, मुंबई 2- अवधूत मंडल, बर्दवान, पश्चिम बंगाल -अमित मिश्रा, स्ट्रेच रोड, सिविल लाइंस 4-अजय कुशवाह, एडीए कालोनी नैनी 5- राम सजीवन मौर्या, एडीए कालोनी नैनी 6-गुलाब शंकर कुशवाहा, गंगानगर राजापुर राम आसरे प्रजापति लीली फतेहपुर 8-सुरेंद्र कुम्हारकुशवाहा खिदिरपुर आरा कलां सराय ममरेज प्रयागराज शामिल हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments