Header Ads Widget

Responsive Advertisement

दूल्हे ने 300 लोगों के सामने स्टेज पर दुल्हन को किया किस: अश्लील हरकतें की, फिर....

यूपी के संभल में 26 नवंबर को एक सामूहिक विवाह योजना एक युवक-युवती का विवाह हुआ। 28 नवंबर को दूल्हा पक्ष पारंपरिक तरीके से बारात लेकर दुल्हन के गांव पहुंचा। शादी की रस्में चल रहीं थी। जयमाला के दौरान दुल्हन ने दूल्हे को जयमाला के दौरान दूल्हे के किस करने पर दुल्हन गुस्सा हो गई। उसने शादी का रिश्ता तोड़ दिया और बरात को वापस लौटना पड़ा। बरातियों और घरातियों में विवाद भी हुआ। मामले थाने तक पहुंच गया। दोनों पक्षों के बीच शादी का संबंध खत्म करने की बात पर सहमति बनी और बारात को बेरंग लौटना पड़ा।

संभल के बहजोई थाना क्षेत्र के पवांसा निवासी व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी जनपद बदायूं के थाना बिल्सी के युवक से तय की थी। दोनों परिवारों की सहमति के बाद बीते मंगलवार को दूल्हे और उसके परिवार के लोग बतौर बराती दुल्हन के गांव पहुंचे थे। आपको बता दें कि दूल्हा और दुल्हन का सामूहिक विवाह योजना में विवाह हो चुका है।

शादी की रस्में अदा की जा रहीं थी। जयमाला के दौरान दूल्हे ने दुल्हन को "किस" करते हुए अश्लील हरकतें करना शुरू कर दी, फिर क्या था इसी बात को लेकर विवाद पैदा हो गया। हालांकि गांव के संभ्रात लोगों ने मामले को शांत कराया। लेकिन दूल्हे की बार-बार अश्लील हरकत से दुल्हन तंग आ गई और वह दूल्हे से इस कदर खफा हो गई। शादी की अन्य रस्म को रोकते हुए हंगामा खड़ा कर दिया।

दूल्हे की अश दुल्हन के शादी से इंकार की खबर से मानो कुछ देर के लिए बारातियों और घरातियों में सन्नाटा पसर गया। इस दौरान दूल्हा पक्ष दुल्हन की मिन्नतें करने लगा। मगर दुल्हन जिद पर अड़ गई कि वह अब यह शादी नहीं करेगी। इसके बाद गांव में पंचायत बैठाई गई पंचायत में दुल्हन ने साफ इनकार कर दिया कि वह यह शादी हरगिज़ नहीं करेगी और ना ही दूल्हे के साथ जाएगी।

मामला थाना बहजोई में पहुंचा, जहां पंचायत की सहमति के आधार पर विवाह की सारी रस्में समाप्त कर दी गई और दूल्हे को बेरंग घर लौटना पड़ा, पुलिस और दूल्हे पक्ष ने काफी प्रयास किया कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो जाए। आपको बता दें कि बीते 26 नवंबर को सामूहिक विवाह योजना के तहत दूल्हे और दुल्हन का विवाह हो चुका है। दुल्हन के गांव में विवाह की रस्में की जा रही थी और उसी दौरान यह वाक्या घटा, उधर दुल्हन के शादी से इनकार के बाद यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

दूसरी तरफ दूल्हा पक्ष ने भी अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि दुल्हन ने खुद दूल्हे से शर्त लगाई थी। जिसके मुबातिक, अगर दूल्हा उसे स्टेज पर सबके सामने किस करेगा तो वह उसे 1500 रुपये देगी। अगर वह ऐसा नहीं कर पाया तो उसे दुल्हन को 3000 रुपये देने होंगे। जब थाना प्रभारी ने इस बारे में दुल्हन से बात की तो उसने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं था। उसने दूल्हे से कोई शर्त नहीं लगाई थी।

Post a Comment

0 Comments