Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

बाहुबली पूर्व विधायक विजय मिश्रा को उम्रकैद की सजा

 

बाहुबली पूर्व विधायक विजय मिश्रा को उम्रकैद की सजा...1 लाख का जुर्माना भी....विदित हो कि 46 वर्ष पूर्व 12 फरवरी 1980 को प्रयागराज कचहरी परिसर में रज्जन पांडे निवासी हतिगहां  की गोली मारकर दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी जिसमें विजय मिश्रा व उसके परिवार के लोग नामजद थे।

46 साल पुराने चर्चित हत्याकांड में बड़ा फैसला सामने आया है। प्रयागराज कचहरी परिसर में दिनदहाड़े हुई हत्या के मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट ने पूर्व विधायक Vijay Mishra समेत चार दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार तृतीय की अदालत ने बुधवार को सजा का एलान किया। इससे पहले मंगलवार को कोर्ट ने विजय मिश्रा, संतराम, बलराम और जीत नारायण को दोषी करार दिया था। अदालत ने विशेष लोक अभियोजक वीके सिंह, एडीजीसी सुशील कुमार वैश्य और सहायक अधिवक्ता संजीव कुमार यादव की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुनाया।

अभियोजन के मुताबिक, नवाबगंज के हथिगहां गांव निवासी श्याम नारायण पांडेय ने कर्नलगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोप था कि उनके भाई प्रकाश नारायण पांडेय 11 फरवरी 1980 को दीवानी परिसर में जमानत कराने आए थे। चाय की दुकान पर बैठे दौरान पीछे के रास्ते से पहुंचे आरोपियों ने असलहों से हमला कर दिया और प्रकाश नारायण पांडेय के सीने में गोली मार दी।
दिनदहाड़े हुई फायरिंग से कचहरी परिसर में अफरातफरी मच गई थी। घटना में कई लोग घायल भी हुए थे। गंभीर हालत में प्रकाश नारायण पांडेय को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। करीब 46 साल बाद आए इस फैसले को प्रयागराज के चर्चित आपराधिक मामलों में अहम माना जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments