Header Ads Widget

Responsive Advertisement

प्रयागराज: दिव्यांग पुजारी की अंगौछे से हाथ-पैर बांधे, फिर घोंट दिया गला

प्रयागराज: अनापुर पुलिस चौकी के पास राम जानकी मंदिर में एक दिव्यांग पुजारी की हत्या कर दी गई। कातिल ने मारने से पहले उनके हाथ-पैर बांध दिए। आशंका है कि गला घोंट कर पुजारी को मारा गया है। सोमवार सुबह 7 बजे उनका शव मिला। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। मौके पर फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड ने भी पड़ताल की। ये वारदात नवाबगंज के IKM इंटर कॉलेज के पास हुई है। हत्या किसने और क्यों की, ये पता नहीं चल सका है।

अनापुर पुलिस चौकी के पास राम जानकी मंदिर है। इस मंदिर में 48 साल के पुजारी महेंद्र त्रिपाठी की डेडबॉडी मिली है। पुजारी दोनों पैर से दिव्यांग थे। चल नहीं सकते थे। वह मूल रूप से बिहार के सीवान जिले के रहने वाले थे। करीब 25 साल से वह इस मंदिर में पूजा-पाठ कर रहे थे। साथ ही मंदिर की देखभाल भी करते थे।

सोमवार सुबह आस-पड़ोस के लोगों को मंदिर परिसर में पुजारी नहीं दिखे। लोगों ने मंदिर के अंदर जाकर देखा, तो उनकी लाश मिली। अंगौछे से उनके हाथ-पैर बंधे थे। घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव की स्थिति है। पुलिस आस-पास के CCTV को खंगाल रही है।

Post a Comment

0 Comments