Header Ads Widget

Responsive Advertisement

प्रयागराज में Encounter: मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैरों में लगी गोली, 3 मौके से फरार

प्रयागराज के शंकरगढ़ में झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर हथियारों से लैस बदमाशों और शंकरगढ़ पुलिस के बीच शुक्रवार की सुबह मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी हैं। दोनों घायल हैं और स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय में दोनों का इलाज चल रहा है। 3 बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए हैं।

थरवई में किशोरी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म और उसके नाना की हत्या, लूटपाट की घटना के बाद पुलिस जनपद के सभी नाकों पर पेट्रोलिंग कर रही है। इसी कड़ी में रात को गश्त करते समय सुबह करीब 4 बजे शंकरगढ पुलिस ने झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर कुछ संदिग्ध लोगों को रोका। रोकने पर दो बदमाशों ने पुलिस के ऊपर फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी फायर शुरू किया। थोड़ी देर बाद दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। घायल होकर जमीन पर गिर पड़े और तड़पने लगे।

इतने में 3 अन्य बदमाश मौके से फरार हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए एसआरएन हॉस्पिटल भेजा गया है। घायल बदमाशों में कृष्ण कुमार गिरी पुत्र मंगल गिरी और कैलाश सिंह पुत्र स्वर्गीय राम सिंह निवासी ईशापुर, निगोही, शाहजहापुर शामिल हैं। दो सिपाहियों के भी जख्मी होने की सूचना है। सूत्रों के मुताबिक इनका थरवई कांड में हाथ हो सकता है पर पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। बदमाशों के पास से अवैध हथियार बरामद किए गए हैं।

इनके पेर में लगी गोली

कृष्ण कुमार उर्फ अंडू, पुत्र मंगल गिरी, निवासी इशापुर, थाना निगोही, जनपद शाहजहांपुर उम्र करीब 45 वर्ष।

कैलाशनाथ पुत्र रामदीन, निवासी इशापुर, थाना निगोही, जनपद शाहजहांपुर उम्र करीब 46 वर्ष। गिरफ्तार कृष्ण कुमार उर्फ अंडू पीलीभीत का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ आधा दर्जन से अधिक केस विभिन्न धाराओं में दर्ज हैं।

ये हुए गिरफ्तार

ओमप्रकाश उर्फ लौकी पुत्र फूल सिंह, निवासी इशापुर, थाना निगोही, जनपद शाहजहांपुर उम्र करीब 28 वर्ष।

मोती पुत्र सियाराम निवासी मिलकिया, थाना निगोही, जनपद शाहजहांपुर उम्र करीब 40 वर्ष।

मोहन लाल उर्फ सपेटा पुत्र छोटे लाल निवासी इशापुर, थाना निगोही, जनपद शाहजहांपुर उम्र करीब 30 वर्ष।

Post a Comment

0 Comments