Header Ads Widget

Responsive Advertisement

प्रयागराज: गंगा में नहाने गए चार लड़के डूबे: दो बालकों की ढाई घंटे बाद मिली लाश

प्रयागराज में फाफामऊ गंगा घाट पर शनिवार शाम नहाने गए चार लड़के डूबने लगे। घाट पर मौजूद लोगों ने सक्रियता दिखाते हुए 2 लड़कों को तो बचा लिया, लेकिन दो बालक का पता नहीं चल पाया। घंटों मशक्कत के बाद गोताखोरों ने दोनों की लाश को बरामद कर लिया।

फाफामऊ पुलिस के मुताबिक नई बस्ती फाफामऊ में रहने वाला गुड्डू और विक्रम मूलत: अर्जुनपुर, नवाबगंज, प्रयागराज के रहने वाले हैं। नई बस्ती, फाफामऊ में किराए का मकान लेकर परिवार सहित रहते हैं। शनिवार की शाम करीब 5:00 बजे गुड्डू का 8 वर्षीय बेटा अल्तमस और विक्रम का 10 वर्षीय बेटा मुत्तू मोहल्ले के रहने वाले 14 वर्षीय लड़के आशीष सोनी पुत्र कन्हैया सोनी और देवल 10 वर्ष के साथ फाफामऊ घाट पर गंगा नहाने के लिए गए थे। वहां गंगा नहाते समय चारों अचानक डूबने लगे।

लोगों ने देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर कुछ लोग गंगा में कूदे और आशीष सोनी एवं देवल को लोगों ने बचा लिया, लेकिन अल्तमस और मुत्तू को नहीं बचा पाए। फाफामऊ और शिवकुटी थाने की पुलिस ने गोताखोरों को पानी में उतारा। करीब 8:30 बजे अल्तमश और मुत्तू की लाश घटनास्थल से कुछ दूर बरामद हुई। फाफामऊ थानाध्यक्ष आशीष सिंह ने बताया कि दोनों परिवार बेहद गरीब है। मजदूरी करते हैं। मामले में कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments