Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

झाड़-फूँक करने घर आया उस्मान अली, करने लगा रेप; महिला ने काट दिया प्राइवेट पार्ट, देखें VIDEO

असम में उस्मान अली नाम के एक शख्स का महिला ने प्राइवेट पार्ट काट दिया। महिला का कहना है कि उस्मान ने उसके साथ रेप करने की कोशिश की थी। उस्मान अली के झाड़-फूँक करने के बहाने महिला के घर आया था। घटना सोमवार (8 मई 2023) की है। महिला मोरीगाँव जिले के भूरागाँव थाना क्षेत्र के बोरालीमारी की रहने वाली है। वहीं उस्मान असम के ही दरांग जिले का रहने वाला है।

भूरागाँव के पुलिस प्रभारी हेमंत बोरगोहैन के हवाले से न्यूज एजेंसी एएनआई ने बताया है कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुँची। घायल उस्मान को बेहतर उपचार के लिए गुवाहाटी भेजा गया है। उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जाँच की जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला को कोई संतान नहीं है। वह अपनी समस्या लेकर उस्मान के पास जाया करती थी। सोमवार को उस्मान झाड़-फूँक करने उसके घर आया था। इसी दौरान उसने कथित तौर पर रेप का प्रयास किया। खुद को बचाने के लिए महिला भागी और आत्मरक्षा में धारदार वस्तु से उस्मान का प्राइवेट पार्ट काट दिया।

सोशल मीडिया में एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें उस्मान अस्पताल के स्ट्रेचर पर लेटकर रोता दिख रहा है।

Post a Comment

0 Comments