Header Ads Widget

Responsive Advertisement

SSC की परीक्षा देने आई छात्रा से ऑटो चालक ने होटल में किया दुष्कर्म; पुलिस ने मारी गोली

कानपुर में SSC की परीक्षा देने आई छात्रा से ऑटो ड्राइवर ने रेप किया। इसके बाद उसने पैसे भी लूट लिए। FIR दर्ज करके दबिश डालने गई पुलिस पर उसने फायरिंग कर दी। पुलिस ने पैर में गोली मारकर उसे गिरफ्तार किया है। आरोपी इससे पहले रेप के ही जुर्म में 10 साल की सजा काट चुका है।

लड़की परेशान थी तभी ऑटो ड्राइवर आया

20 साल की छात्रा को 13 फरवरी को कल्याणपुर में SSC की परीक्षा देनी थी। वह 11 फरवरी की शाम को गुरुदेव मेट्रो स्टेशन पहुंची। यहां परीक्षा से 2 दिन पहले वह अपनी एक सहेली के पास रुकने के लिए आई थी। लेकिन यहां पहुंचने के बाद सहेली से उसका संपर्क नहीं हो पाया। इसके बाद वह परेशान होकर मेट्रो स्टेशन के पास बैठ गई और होटल सर्च करने लगी। इस बीच, ऑटो ड्राइवर मंगल उसके पास आया। उसने छात्रा को होटल दिलाने का झांसा दिया।

उसकी बातों में आकर लड़की उसके ऑटो में बैठ गई। इसके बाद मंगल उसे कानपुर यूनिवर्सिटी के पास सुनसान एरिया में ले गया। वहां रेलवे क्रॉसिंग के पास गाड़ी रोकी और झाड़ी में ले जाकर रेप किया। घटना को अंजाम देने के बाद उसने लड़की के बैग से 5 हजार रुपए भी लूट लिए। पीड़िता ने 12 फरवरी को कल्याणपुर थाने में रेप और लूट की FIR दर्ज कराई।

होटल में कमरा दिलाने का झांसा देकर किया रेप

DCP वेस्ट विजय ढुल ने बताया, "ककवन थाना क्षेत्र की एक छात्रा 11 फरवरी को कल्याणपुर में SSC की परीक्षा देने आई थी। छात्रा को होटल में रूम दिलाने का झांसा देकर चालक ने उसे ऑटो में बैठाया और सुनसान जगह ले जाकर रेप किया था। इसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी।''

आरोपी के पैर में पुलिस ने मारी गोली

DCP वेस्ट ने बताया, ''पुलिस टीम ने CCTV और लोकल इंटेलिजेंस की मदद से आरोपी की पहचान रावतपुर थाना क्षेत्र के मसवानपुर के रहने वाले मंगल के रूप में की। उसकी गिरफ्तारी के लिए मंगलवार सुबह पुलिस ने दलहन रेलवे क्रॉसिंग के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही उसने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी मंगल के पैर में गोली मारी। उसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से लूट का पर्स भी बरामद किया गया है।'' DCP वेस्ट ने बताया कि हैलट में प्राथमिक उपचार के बाद उसे कोर्ट में पेश करके जेल भेजा जाएगा।

Post a Comment

0 Comments