Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

शुरुआती रुझानों में मैनपुरी में डिंपल यादव आगे, रामपुर में बड़ा उलटफेर

मैनुपरी उपुचनाव के लिए मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो गई। नतीजे आज शाम तक घोषित हो जाएंगे। इस चुनाव पर पूरे प्रदेश की नजर है। सुबह आठ बजे से सबसे पहले पोस्टल बैलेट मतपत्रों की गिनती शुरू की गई। 

सपा के गढ़ में कमल खिलाने के लिए भाजपा ने इस बार जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र के निवासी रघुराज सिंह शाक्य को प्रत्याशी बनाया। रघुराज सिंह शाक्य इटावा से दो बार सांसद और एक बार विधायक रहे चुके हैं। तीनों ही बार वे सपा के टिकट पर ही चुने गए थे। बाद उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया था।

शुरुआती रुझानों में मैनपुरी में डिंपल यादव आगे चल रही हैं। यहां भाजपा के प्रत्याशी रघुराज शाक्य उनके सामने हैं। भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच यहां कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।

Post a Comment

0 Comments