Header Ads Widget

Responsive Advertisement

पत्नी को दो भाईयों संग शारीरिक संबंध बनाने के लिए बोला, नहीं मानी तो हाथ व जांघों को सिगरेट से जलाया

आगरा में एक पति ने अपनी पत्नी पर 2 देवरों के साथ नाजायज संबंध रखने के लिए दबाव बनाया। पत्नी ने मना किया तो उसकी पिटाई कर दी। हाथ व जांघों को सिगरेट से जला दिया। थाना फतेहपुरसीकरी में पीड़िता की तहरीर पर पति, सास-ससुर और जेठ व देवरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। फतेहपुरसीकरी थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती की शादी 24 मई 2021 को थाना खेरागढ़ निवासी युवक से हुई थी। पुलिस को पीड़िता ने बताया कि शादी में परिजनों ने 8 लाख रुपए दहेज दिया था। ससुरालियों ने पति को सरकारी नौकर बताई थी लेकिन वह बेरोजगार निकला।

 

आरोप है कि शादी के बाद दो लाख रुपए और बुलेट दहेज में लाने के लिए ससुराली पक्ष द्वारा उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। उसके पति के अपनी भाभी से अवैध संबंध हैं। जब उसने इसका विरोध किया तो पति ने उसे अपने दोनों देवरों के साथ संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया। मना करने पर उसे महाभारत की द्रौपदी के 5 पति होने का उदाहरण देकर कहा कि तू 3 लोगों की पत्नी बनकर रहेगी। आरोप है कि पति ने एक दिन उसे जबरदस्ती देवरों के पास भेजने लगा तो उसने विरोध किया तो मारपीट की गई। जलती सिगरेट से उसके अंग जला दिए।

खेरागढ़ पुलिस ने नहीं की कार्रवाई 

पीड़िता ने बताया की पहले मामले की शिकायत थाना खेरागढ़ में की गई तो वहां उसका मेडिकल हुआ। मेडिकल में अत्याचार की पुष्टि हुई पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। बाद में समाज की पंचायत में सुलह करवाकर ससुराली उसे ले गए। 18 जुलाई को पति उसे मायके छोड़कर चला गया और तब से लगातार धमकियां दे रहा है। मामले में उच्चाधिकारियों के आदेश पर थाना फतेहपुर सीकरी में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Post a Comment

0 Comments