Header Ads Widget

Responsive Advertisement

5 बच्चों की मां गहने-पैसे लेकर पडोसी संग भागी; धमकी देकर मकान अपने नाम कराया, पति ने पुलिस से लगाई गुहार

बरेली में 38 साल की एक महिला अपने प्रेमी संग फरार हो गई। वह घर में रखे 25 हजार रुपए और सोने के जेवरात भी साथ ले गई। उसके 5 बच्चे हैं। उसका पिछले 1 साल से पड़ोस में रहने वाले युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला के पति ने रविवार को सीबी गंज थाना पुलिस से पत्नी को बरामद करने की गुहार लगाई है। महिला के पति का कहना है कि उसके बच्चों का क्या होगा।

पड़ोस में रहने वाला युवक से थे अवैध संबंध

बरेली के सीबीगंज के रहने वाले बबलू की शादी 13 साल पहले हुई थी। वह ऑटो चलाने का काम करता है। वह अपनी पत्नी और 5 बच्चों के साथ मकान में रह रहा था। उसने बताया कि उसे एक साल पहले मालूम पड़ा कि उसकी पत्नी के पड़ोस में रहने वाले एक युवक से अवैध संबंध हो गए हैं। वह फल का ठेला लगाता है। बबलू ने दोनों को कई बार बातचीत करते हुए देखा था। पत्नी को समझाया लेकिन वह नहीं मानी। इसको लेकर उनके बीच झगड़ा भी हुआ।

सुसाइड की धमकी देकर मकान अपने नाम कराया

बबलू के मुताबिक कुछ महीने पहले पत्नी ने मेरा मकान अपने नाम पर करने को कहा था। मना करने पर सुसाइड करने की धमकी दी थी। इसके बाद मैंने अपना मकान उसके नाम कर दिया था। वह सुबह ऑटो चलाने जाता है। रात 10 बजे काम से लौटकर घर आता है। 9 दिसंबर को रात में पत्नी 25000 रुपए और सोने के जेवर लेकर फरार हो गई।

उसे काफी तलाश किया लेकिन वह नहीं मिली। जिस युवक पर पत्नी को भगा ले जाने का आरोप है उसका मोबाइल स्विच ऑफ है। पूरे मामले में पीड़ित युवक ने पुलिस से गुहार लगाई है कि मेरी पत्नी को बरामद किया जाए। सीबीगंज पुलिस ने पीड़ित को जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। युवक एसएसपी ऑफिस भी पहुंचा था।

Post a Comment

0 Comments