Header Ads Widget

Responsive Advertisement

खुलेआम लग रही जिस्म की बोली: लड़कियां पूछती हैं, "होटल चलोगे?" पुलिस से मत डरो, सब सेट है


चारबाग मेट्रो के नीचे खुलेआम लग रही जिस्म की बोली, तीन लड़कियां मुंह बांधकर खड़ी हैं। आने-जाने वाले व्यक्ति को रोकती हैं और पूछती हैं, "होटल चलोगे?" ज्यादातर लोग इग्नोर करके आगे बढ़ जाते हैं। लेकिन कुछ रुक जाते हैं। रेट की बात करने लगते हैं। रेट तय होते ही वह लड़की के पीछे-पीछे चलने लगते हैं।

लड़की को दो बार देखा तो वह पास आ जाएगी

चारबाग में 400 मीटर के अंदर ही बस, मेट्रो और रेलवे स्टेशन है। पूरे इलाके में हमेशा भीड़ रहती है। उन्हीं भीड़ के बीच कुछ लड़कियां पूरा मुंह बांधे एक बैग टांगे खड़ी नजर आती हैं। ये लड़कियां सेक्स वर्कर हैं। ग्राहक की तलाश में इधर-उधर देखती रहती हैं। जिससे नजर मिली उसे कुछ देर देखती हैं। अगर सामने वाला व्यक्ति दो बार या फिर उससे अधिक बार देख रहा तो ये सेक्स वर्कर उनके पास पहुंच जाएंगी।

इसके बाद हम मेट्रो से 100 मीटर दूर एक गली के सामने खड़े हो गए। 150 मीटर लंबी इस गली में करीब 10 होटल हैं। इन होटलों को भी जिस्मफरोशी के धंधे से जोड़कर देखा जाता है। यहां कुछ देर खड़े रहने के बाद करीब 30 साल की महिला आई। उसके साथ दो और लोग थे। दोनों 20 मीटर दूर जाकर खड़े हो गए। ये दलाल थे। महिला कुछ देर खड़ी रही। मैने आंखों के इशारे से उसे अपने पास बुलाया और बातचीत शुरू की।

लड़कियां ग्राहक तलाशती हैं, दलाल सुरक्षा देते हैं

सेक्स वर्कर्स ग्राहक तलाशते वक्त अकेली नजर आती हैं। लेकिन उनके आस-पास ही दलाल मौजूद होते हैं। इनकी ग्राहक खोजने में कोई भूमिका नहीं होती। इनका मुख्य काम सुरक्षा देना होता है। लड़की और ग्राहक के बीच किसी तरह के विवाद की स्थिति होती है, तब ये दलाल मारपीट तक उतर आते हैं। इनका अपना एक समूह है। स्थानीय दुकानदार बताता है कि इन लोगों ने कई बार सभ्य लोगों के साथ भी बदतमीजी की है।

इन लड़कियों के साथ होटल जाने पर कोई आईडी नहीं लगती

लखनऊ में सेक्स वर्कर्स की वाराणसी के शिवदासपुर की तरह कोई गली या जगह नहीं है। यहां पूरा खेल होटलों में चलता है। होटल की अपनी सेटिंग होती है। जब ये लड़कियां किसी लड़के को लेकर होटल पहुंचती हैं तो किसी तरह की आईडी की जरूरत नहीं होती। जबकि ऐसा नहीं करने पर धारा-188 के तहत होटल को सीज और होटल मालिक के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।

पास के ही होटल में काम करने वाले एक युवक का कहना है कि ये धंधा लंबे वक्त से चल रहा और कभी भी बंद नहीं हो सकता। क्योंकि इस खेल में कई बड़े दिग्गज शामिल हैं। वो दिग्गज कौन हैं? पूछा तो युवक ने नाम बताने से मना कर दिया। उसने बताया, “सेक्स वर्कर्स अगर किसी ग्राहक को 500 रुपए रेट पर लेकर आती हैं तब 200 रुपए होटल को, 100 रुपए दलाल को चले जाते हैं। 200 रुपए उनके अपने होते हैं। हालांकि, कई बार वह ज्यादा पैसा पा जाती हैं। तब उनका अपना हिस्सा बढ़ जाता है।” 

Post a Comment

0 Comments