Header Ads Widget

Responsive Advertisement

आम्रपाली दुबे का चोरी हुआ सामान मिला; अभिनेत्री ने पुलिस, मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार




अयोध्या: भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे का अयोध्या के एक होटल से लाखों का सामान चोरी हो गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर ही भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे का सारा सामान बरामद कर लिया। पुलिस ने चोरों को भी गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद अब अभिनेत्री आम्रपाली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। आम्रपाली दुबे ने इस कार्रवाई पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए अयोध्या पुलिस, प्रशासन और राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया है।

आम्रपाली दुबे अयोध्या के माया बाजार क्षेत्र में विवाह 3 की शूटिंग के सिलसिले में आई हुई हैं। उनके साथ फिल्म के कलाकार खलनायक अवधेश मिश्रा, भोजपुरी अभिनेता प्रदीप पांडे और आजमगढ़ के सांसद दिनेश लाल शूटिंग कर रहे हैं। आम्रपाली यहां के सिविल लाइंस स्थित शाने अवध होटल में ठहरी हुई थी। गुरुवार को सुबह कमरे में पहुंचने पर एप्पल के दो मोबाइल और हीरे के गहने गायब मिले। इसके बाद उन्हें चोरी की जानकारी हुई।

Post a Comment

0 Comments