Header Ads Widget

Responsive Advertisement

प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में प्रयागराज आएंगे मुख्यमंत्री योगी; दोनों डिप्टी सीएम भी रहेंगे मौजूद





प्रयागराज: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 24 नवंबर को परेड मैदान में होने वाले प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में सम्मिलित होंगे. मुख्यमंत्री के साथ ही दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक और नगर विकास मंत्री एके शर्मा समेत कई अन्य मंत्रियों के भी कार्यक्रम प्रस्तावित हैैं।

परेड ग्राउंड में आयोजित सम्मेलन में 10 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए 10 सेक्टर (ब्लाक) बनाए जा रहे हैैं। प्रत्येक सेक्टर में एक हजार लोग बैठ सकेंगे। इन सेक्टरों में जिला स्तरीय अधिकारी प्रभारी तथा तहसील स्तरीय अधिकारी सह प्रभारी बनाए जा रहे हैं। सम्मेलन में शिक्षा, चिकित्सा, साहित्य, उद्योग, न्याय जगत के प्रबुद्ध वर्ग को शामिल किया जाएगा।

इसी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री 1274 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे, जिसमें लगभग तीन सौ करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व 974 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी जाएगी। इसमें जल निगम, लोक निर्माण विभाग, आवास विकास, सेतु निगम, पर्यटन विभाग की परियोजनाएं शामिल हैैं। इस कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री महाकुंभ 2025 तथा माघ मेला 2023 के कार्यों की तैयारियों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। इस बैठक में भी मुख्यमंत्री कई बड़ी परियोजनाओं को हरी झंडी दे सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments