Header Ads Widget

Responsive Advertisement

प्रयागराज में हत्या: महिला को अकेले फ्लैट पर ले जाता था डॉक्टर; माँ ने जताया था ऐतराज, लेकिन नहीं मानी



शुक्रवार की देर रात आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रामबाग स्थित देवड़ा सदन में गुरुवार को डॉक्टर के फ्लैट में मृत मिली 35 वर्षीय महिला की गला घोंटकर हत्या का खुलासा हुआ है। उसकी गर्दन पर वी शेप के निशान मिले हैं जो कि गला दबाने पर ही बनते हैं। आशंका यह भी जताई जा रही है कि पहले महिला का दुष्कर्म भी किया गया और उसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। फिलहाल रेप की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। डॉक्टरों ने वैजाइनल स्वैव की स्लाइड सुरक्षित रख ली है।

रामबाग के देवड़ा सदन में गुरुवार को एक महिला की नग्न अवस्था में डेड बॉडी मिली थी। सर्जन डॉ दीपेद्र मिश्रा के फ्लैट पहुंचने पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की तो चता चला कि फ्लैट में अंदर जाने के कोई और रास्ता नहीं था। शुक्रवार शाम चार बजे के करीब दो डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम शुरू किया। वीडियोग्राफी के बीच हुए पोस्टमार्टम के दौरान मृतका के गले में निशान मिला। इससे पता चला कि गला घोंटकर उसकी हत्या की गई थी। पीएम रिपोर्ट में मौत करीब एक सप्ताह पूर्व ही होने की बात कही गई है। शव काफी पुराना होने के चलते रेप की जांच नहीं हो सकी है। वैजाइनल स्वेव की स्लाइड सुरक्षित रख ली गई है। स्लाइड की जांच में स्पष्ट हो सकेगा कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ या नहीं।

कहीं अवैध संबंध में तो नहीं हुई युवती की हत्या?

फ्लैट में मृत मिली महिला धूमनगंज के नींवा की रहने वाली थी। शुक्रवार को मृतका की मां फ्लैट पर पहुंची तब उसे पता चला कि उसकी बेटी की मौत हो चुकी है। उसने बताया कि वह डॉक्टर और उसके परिवार को अच्छे से जानती है। डॉ. दीपकेंद्र मिश्र की पत्नी की 8 साल पहले मौत हो चुकी है। मृतका की मां के अनुसार डॉक्टर की दो बेटियां हैं जिनमें से एक की शादी हो चुकी है, जबकि एक बेटी पढ़ाई के सिलसिले में बाहर रहती है। मृतका की मां ने बताया कि डॉक्टर उसे साफ-सफाई के लिए रामबाग स्थित फ्लैट पर ले जाते हैं। इस पर उसने ऐतराज भी जताया था, लेकिन बेटी नहीं मानी। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि कहीं यह हत्या अवैध संबंध में तो नहीं हुई। बिना किसी महिला को अच्छे से जाने कोई फ्लैट की चाबी नहीं दे देगा। अब सबसे बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है कि डॉक्टर ने यह क्यों कहा कि वह महिला को नहीं जानते हैं? 

Post a Comment

0 Comments