Header Ads Widget

Responsive Advertisement

प्रयागराज में 5 करोड़ रुपये की नकली विदेशी सिगरेट बरामद; दो अभियुक्‍त गिरफ्तार

 



प्रयागराज: जिले की पुलिस और एसओजी ने बुधवार को गंगापार में एक ट्रक नकली विदेशी सिगरेट के साथ दो अभियुक्‍तों को गिरफ्तार किया। ट्रक बिहार से आंध्र प्रदेश जा रहा था। पुलिस पकड़े गए लोगों से गहन पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष थरवई ने बताया कि पकड़ा गया नकली विदेशी सिगरेट की कुल अनुमानित कीमत पांच करोड़ 90 लाख हैं।

गंगापार के थरवई इलाके के गारापुर बाजार के निकट हाईवे से नकली सिगरेट की बड़ी खेप जाने की सूचना मुखबिर ने पुलिस को दी। इस पर एसओजी व थरवई पुलिस की संयुक्त टीम ने हाईवे पर घेराबंदी की। उधर से जा रहे एक ट्रक को रोका।

जांच-पड़ताल करने पर ट्रक में नकली विदेशी सिगरेट भरे थे। सिगरेट भरे ट्रक के साथ दो जा रहे दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

 पुलिस के अनुसार बिहार प्रांत के मुजफ्फरपुर जिले से आंध्र प्रदेश ट्रक जा रहा था। इसमें नकली पेरिस ब्रांड की सिगरेट लदी थी, जो मलेशिया व इंडोनेशिया की नकली ब्रांड हैं। ट्रक में नकली सिगरेट ले जा रहे पकड़े गए दोनों अभियुक्तों ने पुलिस को बताया कि बिहार प्रांत के जिला मुजफ्फरपुर में विदेशी नकली पेरिस ब्रांड की सिगरेट तैयार कर आंध्र प्रदेश में बेची जाती हैं।

 ट्रक में कुल 29,70000 पीस 99 बंडल विदेशी नकली सिगरेट पुलिस ने बरामद किया गया है। पकड़े गए लोगों में सतनारायण पुत्र सुब्बा राव निवासी इंदिरा कालोनी चेचू पेटा लेनाली जिला गुटूर आंध्र प्रदेश व अल्लाह नबी पुत्र नासिर अहमद निवासी प्रथम फ्लैट थाना थ्री टाउन जिला गुटूर आंध्र प्रदेश हैं। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना थरवई में केस दर्ज किया गया।


Post a Comment

0 Comments