Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

वाराणसी: विद्यालय में स्कूल चलो अभियान आयोजित

वाराणसी: कम्पोज़िट विद्यालय दशाश्वमेध में नामांकन बढ़ाने के उद्देश्य से 'स्कूल चलो अभियान' के अन्तर्गत एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। ए.आर.पी. विवेक श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। यह रैली दशाश्वमेध की सघन गलियों से होते हुए निकली, जिसमें विद्यालय के बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चे पूरे उत्साह के साथ स्कूल आने की महत्ता बताने वाला नारा, जैसे— “आओ मिलकर कदम बढ़ाएं, हर बच्चे को स्कूल पहुंचाएंँ!” लगाते हुए आगे चल रहे थे। इससे पूरे क्षेत्र में शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश फैलाया गया।

       इस अवसर पर ए.आर.पी. विवेक श्रीवास्तव, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका आरती सिंह सहित सहायक अध्यापकगण रेखा श्रीवास्तव, श्वेता गुप्ता, अली इमाम, शगुफ्ता खातून तथा अनेक अभिभावकगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments