Header Ads Widget

Responsive Advertisement

भाजपा नेता को महिलाओं ने दौड़ा-दौड़ाकर चप्पलों से पीटा; कपड़े भी फाड़े; बोलीं- नंगा करके मारेंगे...कोई बचा नहीं पाएगा


ललितपुर: भाजपा नेता को महिलाओं ने दौड़ा दौड़ा कर चप्पलों से पीटा। गुस्साई महिलाओं ने भाजपा नेता के कपड़े भी फड़ दिए। महिलाएं भी भाजपा की बताई जा रही हैं। कहा जा रहा है कि महिला मोर्चा की महिलाओं ने ही BJP नेता की जमकर पिटाई की है।

भाजपा नेता की पिटाई का वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि महिलाओं ने पहले BJP नेता पर थप्पड़-घूसों की बरसात की। इसके बाद चप्पलों से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। कपड़े तक फाड़ दिए। इस दौरान महिलाएं यही बोलती रहीं कि यह भाजपा की सरकार है, यहां नारी शक्ति के साथ अमर्यादित व्यवहार किया, तो नंगा कर के मारेंगे। कोई बचा नहीं पाएगा।

मामला ललितपुर का है। थाना जखौरा के विकास खंड जखौरा परिषद में आपदा प्रबंधन की बैठक होनी थी। इसमें शामिल होने BJP महिला मोर्चा की पदाधिकारी और जखौरा मंडल के महामंत्री पहुंचे थे। तभी महिला मोर्चा की मंडल पदाधिकारी भी वहां पहुंच गईं।

इस दौरान किसी बात को लेकर महिलाओं की बीजेपी नेता से कहासुनी हो गई। इसके बाद महिलाओं ने महामंत्री की कॉलर पकड़ ली और उनको पीटना शुरू कर दिया। महिलाओं ने नेता के कपड़े फाड़ दिए। यही नहीं, कालिक पोतने का प्रयास भी किया।

महिलाओं का कहना है कि महामंत्री ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। इसके बाद हम लोगों ने उनकी पिटाई कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जिस समय महिलाएं भाजपा नेता की पिटाई कर रहीं थीं। मौके पर पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। पुलिसकर्मियों बीच-बचाव करते दिखाई दिए। मगर, महिला पुलिस नहीं होने के चलते महिलाओं को रोकना असंभव दिखाई दिया। करीब आधा घंटे तक नेता की पिटाई की गई।

भाजपा नेता जान बचाकर भागता दिखाई दिया, लेकिन महिलाओं ने उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस मसले पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन ने कहा कि मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। CO सदर अभय नारायण राय ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों में किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।

Post a Comment

0 Comments