Header Ads Widget

Responsive Advertisement

प्रयागराज में डॉक्टर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या: प्रेमिका को बताया जिम्मेदार; सुसाइड नोट में लिखा- ये लोग हमें जीने नहीं दे रहे

प्रयागराज: जार्जटाउन थाना अंतर्गत क्षेत्र में किराए के मकान में एक डॉक्टर ने सुसाइड कर लिया। उनका शव फांसी के फंदे से लटका मिला है। डॉक्टर के पास एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें प्रेमिका और एक अन्य के खिलाफ प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। नोट में लिखा है कि ये लोग हमें जीने नहीं दे रहे हैं।

गंगानगर के मऊआइमा थाना क्षेत्र के सिमी ताल गांव निवासी सुभाष चंद्र यादव (25) पुत्र अभिमन्यु प्रसाद यादव कन्नौज मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद बरेली एम्स में प्रैक्टिस करते थे। 8 जुलाई को उनकी इंगेजमेंट होने वाली थी। 4 भाई और एक बहन में तीसरे नंबर के सुभाष चंद्र पढ़ाई में काफी होनहार थे। 6 जुलाई को सुभाष चंद्र बरेली से अपने दोस्त जितेंद्र गुप्ता के कमरे में आए थे। जितेंद्र प्रयागराज के बजरंग चौराहा, अल्लापुर में रहते हैं।

जितेंद्र किसी काम से बाहर चले गये थे। सुभाष चंद्र कमरे पर अकेले थे। गुरुवार दोपहर पिता ने फोन किया तो उनका फोन नहीं उठा। पिता ने जितेंद्र को फोन किया तो जितेंद्र शाम को कमरे पर पहुंचा। वहां सुभाष चंद्र पंखे में गमछे के फंदे से लटकते हुए मिले।

पिता अभिमन्यु ने बताया कि सुभाष के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उन्होंने अपनी मौत का जिम्मेदार 2 लोगों को बताया है। सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा है कि यह लोग मुझे कई महीने से परेशान कर रहे हैं। मुझे मारना चाहते हैं। उन्होंने सुसाइड नोट में एक महिला समेत दो लोगों का नाम नाम लिखा है। सुभाष चंद्र ने सुसाइड नोट में लिखा है कि हम बेवकूफ थे, समझ नहीं पाए। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments