Header Ads Widget

Responsive Advertisement

प्रयागराज: विधायक पीयूष रंजन पर ब्यूटीशियन से रेप करने का आरोप, बातचीत का ऑडियो वायरल


प्रयागराज में सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हो रहा है। यह ऑडियाे एक विधायक का बताया जा रहा है। इसमें एक ब्यूटीशियन विधायक पर शारीरिक और मानसिक शोषण का आरोप लगा रही है। ऑडियो में लड़की से विधायक रोते और गिड़गिड़ाते हुए उसका गुस्सा शांत कराने की कोशिश करते सुने जा रहे हैं।

नैनी क्षेत्र की रही वाली ब्यूटीशियन

नैनी की रहने वाली ब्यूटीशियन लड़की ने आरोप लगाया है कि 5 सितंबर 2022 को लखनऊ में एक ब्यूटीशियन का कोर्स करने के लिए मदद के लिए वह विधायक के पास अपनी एक सहेली के जरिए गई थी, जहां विधायक ने उसका एडमिशन करवाया था। 60 हजार रुपए फीस भरी थी। साथ में एक किराए का फ्लैट भी दिलाया था। विधायक ने 15 सितंबर 2022 को पीड़िता का एडमिशन कराया था। 16 सितंबर को लखनऊ के माल में उसके लिए खरीदारी भी कराई थी।

विधायक आवास पर ले जाकर रेप करने का आरोप

10 अक्टूबर 2022 को लखनऊ में एक फ्लैट भी किराए पर दिलाया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि विधायक ने उसके साथ 4 दिसंबर 2022 को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने लिखित आरोप लगाया है कि लखनऊ में अपने आवास पर विधायक उसे प्रयागराज से अपनी इनोवा कार से लेकर गए और वहां पर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके साथ बेहोशी हालत में 2 दिन तक दुष्कर्म करते रहे और उसके बाद 7 दिसंबर को उसके इंस्टीट्यूट से डिग्री दिलवाकर ड्राइवर से प्रयागराज भेज दिया।

विधायक ने दी सफाई, मेरी साथ हो रही साजिश

वहीं विधायक ने कहा कि मैंने जब चुनाव लड़ने की तैयारी की थी, तब से मेरे खिलाफ साजिश चल रही है। इसके पहले वर्ष 2017 और 2022 में भी इसी तरह से मुझे बदनाम करने की कोशिश की गई थी। क्या हुआ कुछ नहीं हुआ। अब फिर से विरोधियों द्वारा नया कुचक्र रचा जा रहा है। इसके बारे में मुझे दो-तीन महीने से उड़ती उड़ती बातें पता चल रही थीं कि मेरे खिलाफ कोई कुचक्र रचा जा रहा है। ऑडियो अब आप खुद समझ लीजिए मेरा है या किसका है। बाकी क्या कह सकता हूं। ईश्वर सब देख रहा है।

Post a Comment

0 Comments