Header Ads Widget

Responsive Advertisement

प्रयागराज में जेठ करता था बहू से दुराचार: पति भी देता था भाई का साथ

 

प्रयागराज: शिवपुरी थाने की पुलिस ने रविवार को दो सगे भाइयों को दहेज उत्पीड़न, रेप, गाली गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी जैसी संगीन धाराओं के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह मुकदमा छोटे भाई की बीवी ने अपने पति और जेठ के खिलाफ दर्ज कराया था। दोनों पहले से ही शातिर अपराधी हैं। दोनों के खिलाफ शिवकुटी थाने में ही कई मुकदमे दर्ज हैं। 

शिवकुटी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी 2 महीने पहले फरवरी में हुई थी। शादी के बाद से ही पति उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता है। उसने आरोप लगाया है कि उसके जेठ ने उसके साथ दुराचार किया और जब उसने इसकी शिकायत अपने पति से की तो पति उसकी मदद करने के बजाय अपने भाई के पक्ष में खड़ा हो गया। दोनों भाई मिलकर उसके साथ दुष्कर्म करते हैं। मारपीट करते हैं। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हैं।

 

पीड़िता की शिकायत पर शिवकुटी पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ धारा 498 ए, 323, 504, 506, 313, 376, 511 आईपीसी और 3/4 डीपी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की। तभी से उनकी तलाश की जा रही थी। 30 अप्रैल को पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी पति के खिलाफ जनवरी महीने में भी एक रेप का मुकदमा दर्ज हुआ था। उस पर अब तक तीन एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। जबकि उसके बड़े भाई के खिलाफ दुराचार के दो मामले समेत कुल 8 मुकदमा दर्ज है। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई चंद्रभानु, एसआई विवेक गुप्ता, महिला हेड कांस्टेबल वंदना सिंह और कांस्टेबल सूरज पाल शामिल थे। 

Post a Comment

0 Comments