Header Ads Widget

Responsive Advertisement

महाराष्ट्र में STF का छापा; एक संदिग्ध को हिरासत में; क्या पकड़ा गया गुड्डू मुस्लिम?

महाराष्ट्र: यूपी STF ने महाराष्ट्र के नासिक में शनिवार शाम छापा मारा है। सूत्रों ने बताया कि STF ने यहां से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। यह गुड्डू मुस्लिम है या अतीक से जुड़ा कोई व्यक्ति, साफ नहीं हो पाया है।

बता दे कि माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात प्रयागराज में हत्या कर दी गई। पुलिस दोनों को मेडिकल टेस्ट के लिए अस्पताल ले जा रही थी। पत्रकार साथ-साथ चलते हुए अतीक और अशरफ से सवाल कर रहे थे। इसी बीच तीन हमलावर पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए आए और अतीक के सिर में गोली मार दी। इसके बाद अशरफ पर फायरिंग की। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

हमलावर मीडियाकर्मी बनकर आए थे। इनके नाम लवलेश तिवारी, सनी और अरुण मौर्य हैं। हमले के तुरंत बाद ही तीनों ने सरेंडर कर दिया। लवलेश बांदा, अरुण हमीरपुर और सनी कासगंज का रहने वाला है।


Post a Comment

0 Comments