Header Ads Widget

Responsive Advertisement

प्रयागराज में 50 साल के नसीम ने 13 साल की बच्ची के साथ कई बार किया दुष्कर्म; गर्भवती होने पर मचा हड़कंप

प्रयागराज: खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के अकबरपुर इलाके में 50 साल के नसीम ने अपने ही पड़ोसी की 13 साल की बच्ची के साथ कई बार दुष्कर्म किया। बच्ची के गर्भवती होने पर घर वालों को मालूम चला तो हड़कंप मच गया। बृहस्पतिवार देर रात आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआ दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। 

यह भी पढ़े- प्रयागराज में मामा ने भांजी के साथ बनाए शारीरिक संबंध; गर्भपात भी कराया

अकबपुर में नूरी मस्जिद के पास रहने वाले नसीम का पड़ोस के एक घर में आना जाना था। पड़ोसी की 13 साल की बच्ची भी नसीम के घर आती जाती थी। नसीम ने तीन महीने पर बच्ची को लालच देकर और डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब बच्ची ने अपने घर में कुछ नहीं बताया तो नसीम को मन बढ़ गया। वह बार बार बच्ची को घर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने लगा।

बच्ची पिछले कुछ समय से बुरी तरह से डरी और सहमी रहने लगी। घर वालों ने पूछा तो उसने कुछ भी नहीं बताया। बुधवार को बच्ची की तबियत खराब हुई तो घर वाले उसे डाक्टर के पास ले गए। डाक्टर ने शक के आधार पर बच्ची के कई टेस्ट किए। इसके बाद पता चला कि वह गर्भवती है। घर वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद बच्ची ने हैवान बन चुके नसीम के बारे में पूरी जानकारी दी कि कैसे उसने धमकाकर गलत काम किया।

50 साल के नसीम की उम्र के कारण घर वालों ने कभी उस पर शक नहीं किया था। रात में ही पुलिस को सूचना दी गई। इंस्पेक्टर अनुराग शर्मा ने बताया कि नसीम के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर रात में ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। दिन में आरोपी को जेल भेज दिया गया। 

Post a Comment

0 Comments