Header Ads Widget

Responsive Advertisement

प्रयागराज में प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर दी जान; आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए थे दोनों

प्रयागराज: प्यार में पागल प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर जान दे दी। घटना के हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। करछना थाना क्षेत्र के बसरिया गांव की घटना बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि प्रेमी जोड़े ने परिवार के विरोध के चलते खौफनाक कदम उठाया। युवक का नाम रूपचन्द्र पटेल व युवती का नाम बबीता पटेल बताया जा रहा है।


दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी उनके घरवालों को हो गई थी। दोनों को मना भी किया जा रहा था, लेकिन वह मान नहीं रहे थे। घरवालों के अनुसार शनिवार को सुबह रूपचंद्र प्रेमिका के घर गया था। वहां पर किशोरी के बड़े भाई ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था। जिसको लेकर दोनों पक्षों में जमकर विवाद भी हुआ था। एक दूसरे को देख लेने की धमकियां तक दी गई थीं। जिससे दोनों बहुत परेशान थे। उसके बाद आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली किशोरी 8:30 बजे रेलवे लाइन के पास अपने स्कूल चली गई और रूपचंद गांव में ही घूमता रहा। दोपहर 3:30 बजे जब किशोरी की छुट्टी हुई तो वह स्कूल से निकलकर रूपचंद्र से मिली। दोनों घर से 500 गज की दूरी पर खेत में जाकर बड़ी देर तक बैठे हुए देखे गए थे। इस दौरान किसी ने उनकी तरफ ध्यान भी नहीं दिया। शाम को 6:00 बजे के आसपास लोगों ने देखा कि रूपचंद ने गुजर रही मालगाड़ी के सामने छलांग लगा दी। जब तक गांव के लोग दौड़कर पहुंचे तो मालगाड़ी उसके ऊपर से गुजर चुकी थी और रूपचंद की मौत हो चुकी थी। वहीं पर किशोरी का शव, सिर धड़ से अलग दो टुकड़ों में पड़ा हुआ था। पुलिस के अनुसार किशोरी ने रेलवे लाइन पर लेटकर आत्महत्या की है। जबकि रूपचंद ने ट्रेन के आगे छलांग लगाई है। पुलिस उपायुक्त यमुना नगर सौरभ दीक्षित ने बताया कि दोनों के शव का पंचनामा कर के पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments