Header Ads Widget

Responsive Advertisement

जबरन संबंध बनाना चाहता था चाचा; लड़की ने दो मंजिला छत से लगा दी छलांग, हाथ-पैर टूटे


झांसी में रिश्ते के चाचा ने अपने से 26 साल छोटी लड़की की इज्जत लूटने की कोशिश की। लड़की ने आरोपी को डराने के लिए अपने गले में फांसी का फंदा भी लगा लिया। लेकिन जब आरोपी पीछे नहीं हटा तो लड़की ने दो मंजिला छत से छलांग लगा दी। इस घटना में उसके हाथ-पैर टूट गए। उसे झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। जहां पर उसका इलाज चल रहा है।

जबरन संबंध बनाना चाहता था आरोपी

जनपद के कटेरा थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली पीड़िता की उम्र 19 साल है। उसने बताया कि गांव के गोपाल यादव(45) रिश्ते में चाचा लगते हैं और उनका घर पर आना-जाना है। मैं गोपाल यादव और उनकी पत्नी के साथ नवरात्र पर मंदिर गई थी। वहां पर गोपाल ने मेरे कंधे पर हाथ रखकर कुछ फोटो खींच ली। बाद में फोटो से पत्नी की फोटो काट दी। मेरी और अपनी फोटो फेसबुक पर डालने की धमकी देकर वह ब्लैकमेल करने लगा। वह दोस्ती कर संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा।

छेड़छाड़ से परेशान होकर कॉलेज छोड़ा

लड़की ने बताया कि पिछले साल मैं बीए फर्स्ट इयर में पढ़ रही थी। स्कूल आते-जाते समय गोपाल पीछा करने लगा और परेशान करने लगा। छेड़छाड़ साल से परेशान होकर मैंने कॉलेज छोड़ दिया। इस साल मैंने बीए सेकेंड इयर में एडमिशन नहीं लिया। गोपाल से काफी परेशान हो चुकी थी। गोपाल के मेरी उम्र के दो बेटे है।

शराब पीकर घर में घुस आया आरोपी

लड़की ने बताया कि कल मैं घर पर अकेली थी। पैरेंट्स खेत पर गए थे। शाम को गोपाल यादव घर के अंदर घुस आया। वह दारू पिए था। आते ही मेरे साथ छेड़छाड़ करने लगा। मैंने विरोध किया तो गाली गलौच करने लगा। वो जोर जबरदस्ती करने लगा। तब मैं बचने के लिए छत पर चढ़ गई। पीछे से गोपाल भी आ गया। वह छत पर भी मुझे पकड़ने लगा और छेड़छाड़ करने लगा। गोपाल की नियत खराब थी। उससे बचने के लिए मैं छत से कूद गई।

फांसी लगाने के लिए गले में बांधी रस्सी

पीड़िता के पिता ने बताया कि बेटी के छत से गिरने की सूचना पर वह खेत से घर पहुंच गए। तब बेटी बेहोश थी। छेड़छाड़ के बाद आरोपी अपने घर चला गया। वहां डराने के लिए उसने फांसी लगाने के लिए गले में रस्सी बांध ली। जब उसके घर वाले आए तो गोपाल मौके से भाग गया। बेटी को बंगरा से झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। उसके हाथ-पैर में फ्रैक्चर है है। उसकी कमर और चेहरे पर भी चोट आई हैं।

आरोपी की तलाश जारी

सीओ अरुण कुमार का कहना है कि पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपी गोपाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें छापेमारी कर रही हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments