Header Ads Widget

Responsive Advertisement

प्रयागराज में फ्लैट में महिला की हत्या, बदन पर नहीं थे कपड़े





प्रयागराज: शहर के रामबाग इलाके में सुंदरम टावर के पास एक फ्लैट में महिला की हत्या कर दी गई। महिला का शव निर्वस्त्र हालत में मिला। घटना की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में फोर्स के साथ स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर छानबीन की और जांच के लिए नमूने एकत्र किए। महिला की उम्र करीब 35 वर्ष के आसपास है। 


बदबू उठी तो पड़ोसियों ने डॉक्टर को दी सूचना देवड़ा सदन के नीचे कई दुकानें हैं और दूसरी व तीसरी मंजिल पर 15 फ्लैट हैं। इनमें परिवार रहते हैं। इन्हीं में से एक फ लैट डॉ. प्रीतम नगर निवासी डॉ. दीपेंदु मिश्रा का है। वह इस समय यूनाइटेड मेडिसिटी में कैंसर विभाग के विभागाध्यक्ष हैं और इससे पहले कमला नेहरू अस्पताल में कैंसर के डॉक्टर और सर्जन थे। वहां से रिटायर हो चुके हैं। इधर, दो तीन दिन से फ्लैट में बदबू आ रही थी। बदबू पहले थोड़ी हल्की थी। लोगों ने चूहा मर गया होगा। जब ज्यादा बदबू आने लगी तो लोगों ने छानबीन की। छानबीन में पता चला कि बदबू डॉ. दीपेंद्र के फ्लैट से आ रही है। लोगों ने देखा तो दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज लगाने पर जब नहीं खुला तो पड़ोसी ने डॉ. दीपेंदु मिश्रा को फोन किया। बताया कि आपके फ्लैट से बहुत बुरी दुर्गंध आ रही है। डॉ. दीपेंदु आए तो दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस काे सूचना दी गई। एसआई मुदित राय और साउथ मलाका चौकी प्रभारी कृष्ण मुरारी चौरसिया पहुंच गए। चैनल कटवाकर अंदर घुसे पुलिस वाले तो दंग रह गए चैनल कटवाकर पुलिस वाले जब अंदर घुसे तो नजारा देखकर दंग रह गए। अंदर कमरे के फर्श पर एक महिला की सड़ी-गली लाश पड़ी थी। उसके बदन पर कपड़े भी नहीं थे। बॉडी काफी फूली थी। इससे आशंका जताई जा रही है कि उसकी कई दिन पहले मौत हो चुकी थी। फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर नमूने एकत्र किए हैं। फिंगर प्रिंट्स लिए हैं। फिलहाल पुलिस की पूछताछ में डॉ. दीपेंदु ने बताया कि 8 साल पहले सोनू सिंह ने उस महिला से उनकी मुलाकात कराए थे। महिला कौन है, कहां की रहने वाली थी। यह सब उन्हें नहीं पता। सोनू सिंह की भी डॉक्टर के पास कोई डिटेल नहीं है।

Post a Comment

0 Comments