Header Ads Widget

Responsive Advertisement

हत्यारोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, महिलाओं ने मारे पत्थर, पुलिसवालों ने भागकर जान बचाई

 


संभल: जिले की नखासा क्षेत्र के दीपा सराय मुहल्ले में जानलेवा हमले के आरोपित को पकड़ने के लिए गई पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। महिलाओं छत से पत्थर मारने शुरू कर दिए। इसमें तीन पुलिस वाले घायल हो गए।

नखासा थाना क्षेत्र के दीपा सराय में जानलेवा हमले के आरोपित को पकड़ने गई पुलिस पर गुरुवार की दोपहर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। चौकी इंचार्ज तथा दो पुलिसकर्मियों को पीट कर घायल कर दिया। महिलाओं ने छत से ईंट पत्थर भी बरसाए। हादसे के बाद मौके पर एएसपी के अलावा कई थानों की फोर्स भी पहुंच गई।

जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहा था आरोपित

संभल शहर के मुहल्ला दीपा सराय निवासी रिजवान जानलेवा हमले के मुकदमे में फरार चल रहा था।  मुखबिर की सूचना पर रायसत्ती चौकी इंचार्ज अश्वनी कुमार, पुलिसकर्मी कपिल शर्मा तथा विकास कुमार के साथ रिजवान के घर दबिश देने पहुंच गए। जैसे ही रिजवान को पुलिस ने पकड़ा तो वह भिड़ गया और अन्य लोग भी आ गए। महिलाएं भी एकत्र हो गईं। यह भी पढ़े- महिला मित्र संग रेव पार्टी कर रहा डॉक्टर गिरफ्तार, ड्रग्स ओवरडोज से वेंटिलेटर पर पहुंची दोस्

पुलिस वालों ने किसी तरह भागकर बचाई अपनी जान

लोगों ने पुलिस को पीटा और महिलाओं ने छत से ईंट पत्थर बरसाए। हमले में चौकी इंचार्ज तथा दोनों पुलिसकर्मी घायल हो गए। आरोपित रिजवान पुलिस से छूटकर भाग गया। पुलिसकर्मियों ने बमुश्किल भागकर जान बचाई। सूचना पर एएसपी, पुलिस क्षेत्राधिकारी तथा कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और दबिश देकर कई लोगों को हिरासत में ले लिया। चौकी इंचार्ज तथा पुलिसकर्मियों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया।

Post a Comment

0 Comments