Header Ads Widget

Responsive Advertisement

स्पेशल ऑपरेशन के बहाने प्रेमिका संग रंगरलियां मना रहा था आशिक मिजाज सिपाही; पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा



पत्नी को धोखा देकर प्रेमिका के साथ रंगरलियां मनाने वाले सिपाही पर गाज गिर गई है। एसएसपी ने सिपाही की पत्नी की शिकायत पर उसे निलंबित कर दिया है। सिपाही अपनी पत्नी से अक्सर स्पेशल ऑपरेशन में जाने की बात कहकर रात को निकल जाता था। वहीं, एक और सिपाही है, जिस पर युवती ने शोषण के आरोप लगाए हैं। उसे भी निलंबित कर दिया गया है। इनके खिलाफ विभागीय जांच भी कराई जा रही है।

स्पेशल टॉस्क पर जाने के बहाने प्रेमिका से मिलता था

पुलिस लाइन निवासी और क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग में तैनात सिपाही मोहम्मद रियाज को सोमवार रात को एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने निलंबित कर दिया। रियाज को पत्नी ने शनिवार की आधी रात को टेढ़ी बगिया स्थित प्रेमिका के घर पर रंगे हाथ पकड़ा था। पत्नी ने पति और प्रेमिका दोनों की पिटाई लगाई थी। प्रेमिका के घर में काफी हंगामा भी हुआ था। पत्नी पुलिस को अपने साथ ले गई थी।

पुलिस आरोपी सिपाही को थाने ले आई थी। सिपाही नशे की हालत में था। पुलिस ने उसका मेडिकल कराया था। इस मामले की जानकारी अधिकारियों तक पहुंच गई थी। पत्नी ने एत्माद्दौला थाने में तहरीर भी दी थी। इसके बाद सीओ छत्ता सुकन्या शर्मा ने जांच की। उसके खिलाफ रिपोर्ट भेजी। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। सिपाही की पत्नी ने अभी मुकदमा नहीं लिखाया है।

2016 से चल रहा था प्रेम प्रसंग

सिपाही की पत्नी ने बताया कि 2016 से उनके पति का प्रेम प्रसंग चल रहा था। अक्सर वो रात को फोन पर बात करते थे। ड्यूटी के बाद घर से चले जाते थे। एक बार रात को वो किसी से फोन पर बात कर रहे थे। पति का लगा कि वो सो रही हैं। मगर, वो उनकी बात सुन रही थी। तब पहली बार उन्हें पति के अफेयर के बारे में पता चला था। उन्होंने इसका विरोध किया। घर में इसको लेकर झगडे़ हुए। मगर, पति नहीं माना। अक्सर वो स्पेशल ऑपरेशन पर जाने की बात कहकर जाता था।

पीड़िता का कहना है कि महिला तलाशशुदा है। उसने मेरे पति को अपने जाल में फंस रखा था। उन्होंने इससे पहले के एसएसपी से भी शिकायत की थी। तब भी पति को समझा दिया गया था। मगर, इसके बाद भी वो नहीं माने। 19 नवंबर को भी सिपाही रियाजुउद्दीन ड्यूटी से घर आ गया था। खाना खा कर सोने की तैयारी थी। इसके बाद फोन आया और वो जरूरी काम की बात कह कर चले गए। तब वो भी पति के पीछे-पीछे पहुंच गई थीं।

युवती पर भी हो कार्रवाई

सिपाही की पत्नी का कहना है कि पुलिस ने महिला पर कोई कार्रवाई नहीं की है। मेरा घर तो उसने ही बर्बाद किया है। उसके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।

युवती की शिकायत पर एक और सिपाही पर कार्रवाई

पुलिस लाइन में तैनात सिपाही वीरेंद्र को भी निलंबित किया है। उसके खिलाफ एक युवती ने शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि पिता का देहांत हो चुका है। दो साल पहले सिपाही वीरेंद्र एक प्रार्थना पत्र की जांच करने उसके घर आया था। वह उससे बात करने लगा। घर भी आता था। एक दिन सिपाही की पत्नी ने आकर हंगामा किया।

सिपाही ने अपने शादीशुदा होने की बात नहीं बताई थी। सिपाही उसका शोषण कर रहा था। युवती ने मुकदमा लिखाने से इनकार कर दिया। वह शिकायत ही करना चाहती थी, जिससे उसे सबक मिल सके। जांच के बाद सिपाही वीरेंद्र को भी निलंबित किया है।

वीरेंद्र पहले भी न्यू आगरा थाने से लाइन हाजिर हुआ था। थाने का कारखास था। वर्तमान में पुलिस लाइन में विशेष ट्रेनिंग कर रहा था। दोनों सिपाहियों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू करा दी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments