Header Ads Widget

Responsive Advertisement

कोरियर ब्वॉय बनकर गर्लफ्रेंड से मिलने उसके घर पर पहुंचा प्रेमी; घरवालों ने छत से फेंका




सरधना में देर रात एक युवक कोरियर ब्वॉय बनकर प्रेमिका से मिलने उसके घर पर पहुंच गया। लड़की के परिवार वालों ने लड़के को देख पकड़ लिया। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई कर छत से फेंक दिया। घायल को मेरठ के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

लड़की को परेशान करता था युवक

सरधना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने थाने में तहरीर दी है। आरोप लगाया कि उसके मामा की लड़की उसके घर पर आई हुई थी। देर रात एक युवक कूरियर ब्वॉय बनकर उनके घर पर पहुंचा। उसे हमने देख लिया और उसको पकड़ कर पूछा तो उसने अपना नाम सरताज पुत्र सलीम गांव मेवला जिला बागपत बताया। पता चला कि बीते कुछ दिनों से वह गांव में भी उसकी मामा की बेटी को परेशान करता था। इससे आजिज आकर वह यहां आ गई थी।

पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

परिवार वालों ने युवक की पहले तो पिटाई की। इसके बाद उसे छत से फेंक दिया। इसके बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने इकट्ठा होकर पुलिस कंट्रोल को सूचना दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया। ।

Post a Comment

0 Comments