प्रयागराज : नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग द्वारा रसायन-रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्नातक और स्नातकोत्तर छात्रों के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने रंगों का उपयोग करके विज्ञान-थीम वाली जटिल डिज़ाइनें (जैसे आणविक संरचना, प्रयोगशाला उपकरण और आवर्त सारणी) बनायी। कार्यक्रम में सचिव नमित मिश्रा, जमुनीपुर परिसर के निदेशक डॉ. आलोक मिश्रा, विज्ञान संकायाध्यक्ष डॉ. आशीष शिवम, डॉ . प्रियंका चावला सहित अन्य शिक्षकों और विद्यार्थियों की उपस्थिति रही, जिन्होंने छात्रों के कार्यों की सराहना की। भौतिकी विभाग के डॉ. संजय कुमार, वनस्पति विज्ञान विभाग के डॉ. प्रदीप उपाध्याय और शिक्षक शिक्षा विभाग की डॉ. साधना त्रिपाठी निर्णायक मंडल के सदस्य थे। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. अनीता सिंह ने किया।


0 Comments