कंपोज़िट विद्यालय दशाश्वमेध में बच्चों द्वारा हस्तशिल्प मेला लगाया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री (उत्तर प्रदेश सरकार) एवं विधायक (शहर दक्षिणी वाराणसी) नीलकण्ठ तिवारी तथा क्षेत्रीय सभासद इन्द्रेश ने बच्चों द्वारा लगायी गयी क्राफ़्ट प्रदर्शनी का अवलोकन किया। सभी ने बच्चों की प्रतिभा की प्रशंसा की। इस अवसर पर पूर्व मंत्री नीलकण्ठ ने अपने उद्बोधन में कहा कि बच्चे ही किसी देश का भविष्य होते हैं। यही बच्चे आगे चलकर भारत के भविष्य का निर्माण करेंगे। श्री तिवारी ने पूरे विद्यालय का भ्रमण किया और बच्चो के साथ संवाद भी किया। उनके द्वारा विद्यालय में पौधारोपण भी किया गया।
इस अवसर पर नगर क्षेत्र के एआरपी विवेक श्रीवास्तव, जितेन्द्र पाण्डे और मनीषा प्रसाद भी उपस्थित रहे। उनके द्वारा भी पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका आरती सिंह, रेखा श्रीवास्तव, श्वेता गुप्ता, आशुतोष कुमार पाण्डेय, शगुफ्ता खातून, डीएलएड प्रशिक्षु शिवानी कनौजिया, मंजर सिद्धीकी, किरण देवी तथा अनेक अभिभावकों की महत्वपूर्ण उपस्थिति रही।
0 Comments