Header Ads Widget

Responsive Advertisement

प्रयागराज: लॉज में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी युवती; यमुना में उतराती मिली लाश

प्रयागराज में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही छात्रा की कीडगंज थाना क्षेत्र में नए पुल के नीचे यमुना में लाश उतराती हुई मिली। घरवालों का कहना है कि आखिरी बार उससे मंगलवार को बात हुई थी। उसके बाद से उसका फोन नहीं लग रहा था। उसकी जेब में मिले मोबाइल में लगे सिम के जरिए ही पुलिस ने उसकी पहचान कराई।

नगर के कीडगंज कोतवाली अंतर्गत नए पुल के नीचे यमुना नदी में सुबह एक 21 वर्षीय लड़की की लाश उतराती हुई मिली। सूचना के बाद पहुंची कीडगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जामा तलाशी कराई तो उसकी जेब में एक मोबाइल मिला। जिसमें सिम लगा हुआ था। दूसरे मोबाइल में सिम लगाकर कॉलिंग की गई तो उसकी पहचान हो गई। उसके पिता ने बताया कि उसका नाम लवली सिंह (21) पुत्री अजय प्रताप सिंह निवासी भोलेंद्र, जंघई, सराय ममरेज, प्रयागराज है।

वह दो भाइयों के बीच में इकलौती बहन थी। उसके पिता अपना स्वयं का कारोबार करते हैं। वह जॉर्ज टाउन थाना क्षेत्र के दरभंगा कॉलोनी के एक लॉज में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करती थी। आखरी बार मंगलवार की शाम को पिता से लवली सिंह की बात हुई थी। तब तक वह ठीक थी। उसके बाद से उसका फोन स्विच ऑफ आ रहा था। कीडगंज पुलिस का कहना है कि आशंका है कि उसने नए पुल से कूदकर सुसाइड किया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments