Header Ads Widget

Responsive Advertisement

प्रयागराज में साली को लेकर फरार हुआ RAF जवान; दो बच्चो को लेकर पत्नी परेशान

प्रयागराज: गंगानगर के फाफामऊ स्थित सीआरएएफ कैंप में तैनात जवान अपनी 20 साल की साली को लेकर फरार हो गया है। दो बच्चो को लेकर परेशान पत्नी ने अपने पति के खिलाफ फाफामऊ कोतवाली में 366 आईपीसी की एफआइआर दर्ज कराई है। इससे पहले पीड़िता ने सीआरपीएफ सीओ को भी इस बारे में सूचना दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फाफामऊ थाना क्षेत्र के शांतिपुरम में स्थाई आरएएफ कैंप केशव मार्ग पर किराए के मकान में रहने वाली महिला ने थाने में तहरीर दी है।

महिला का कहना है कि उसका पति आरएएफ में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत है। महिला के अनुसार उसका पति कुछ दिन के लिए छुट्टी लिया था। इसलिए वह अपने दोनो बच्चों को लेकर अपने मायके लवकुश नगर छतरपुर, मध्यप्रदेश चली गई थी। महिला की लिखित तहरीर के मुताबिक 20 फरवरी को उसका पति उसके मायके गया। वहा से उसे और दोनों बच्चो के साथ उसकी 20 साल की अविवाहित बहन को लेकर छतरपुर से फाफामऊ आया। 26 फरवरी को भोर में चार बजे उसका पति उसकी 20 वर्षीय बहन को लेकर फरार हो गया।

महिला का आरोप है कि उसकी बहन से उसके पति का अफेयर चल रहा था। इसकी जानकारी पहले महिला को नही थी। इसकी सूचना सबसे पहले महिला ने आरएएफ सीओ को सूचना दी। उसके बाद से महिला लगातार खोजबीन कर रही है।  

Post a Comment

0 Comments