Header Ads Widget

Responsive Advertisement

प्रयागराज में गर्लफ्रेंड के चक्कर में 11वीं के छात्र को मारी गोली; क्लास में पढ़ने वाली लड़की के लिए थी तनातनी

प्रयागराज कमिश्नरेट के गंगानगर क्षेत्र में कोचिंग से लौट रहे 11वीं के छात्र को गोली मार दी गई। प्रेम-प्रसंग के चक्कर में साथ में पढ़ने वाले दो साथियों समेत 3 लड़को ने तमंचे से गोली मारी। उसे गंभीर अवस्था में स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

गंगानगर के फाफामऊ थाना क्षेत्र के गद्दोपुर गांव निवासी छगन लाल साहू चाय की दुकान चलाते है। उनका बेटा मनीष कुमार साहू शांतिपुरम स्थित एक स्कूल में 11वीं का छात्र है। उसके साथ 2 लड़के पढ़ते थे। इस बार वह दोनों दूसरे स्कूल में पढ़ने लगे थे।

परिजनों के मुताबिक रोज की तरह 16 फरवरी को सुबह साइकिल से कोचिंग गया था। वहां से 1.30 बजे वह छूटा तो साइकिल से ही घर लौट रहा था। शांतिपुरम में शिवगंगा विद्या मंदिर स्कूल के पास पहले से घात लगाकर बैठे बाइक सवार 3 लड़कों ने उसे रोक करके गाली गलौज करने लगे। मनीष ने विरोध किया तो उनमें से एक लड़के ने तमंचा निकाल करके उसे गोली मार दी। मनीष के पेट में गोली लगी है। फायरिंग की आवाज सुनकर लोग उधर दौड़े लेकिन बाइक सवार 3 लड़के मौके से भाग गए। मनीष वहीं लहूलुहान होकर गिर गया। लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर फाफामऊ थाना प्रभारी आशीष सिंह मौके पर पहुंचकर घायल छात्र को इलाज के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया। उसके बाद घरवालों को खबर दी गई। छात्र की हालत स्थिर बताई जा रही है।

थानाध्यक्ष आशीष सिंह ने बताया कि छात्र ने हमला करने वाले दो लड़कों का नाम बता दिया है। तीसरे को नहीं पहचानता है। उसके मोबाइल से व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम चैटिंग, मैसेज, फोटो और वीडियो मिले हैं। जो प्रेम-प्रसंग की तरफ इशारा कर रहे हैं। लड़की उनके क्लास में पढ़ने वाली है। जिसे मनीष और हमलावर युवक दोनों अपना मानते हैं। इसी बात को लेकर दोनों में पिछले कई महीने से तना-तनी चल रही है। फिलहाल हमलावरों की तलाश में दबिश दी जा रही है। अभी उनकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

Post a Comment

0 Comments