Header Ads Widget

Responsive Advertisement

प्रयागराज में भीषण ठण्ड और कड़ी सुरक्षा के बीच 'पौष पूर्णिमा' का स्नान शुरू: लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

माघ मेला-2023 कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच शुरू हो चुका है। माघ मेले का पहले स्नान पर्व पौष पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने संगम पहुंचकर त्रिवेणी में पुण्य की डुबकी लगाई। कड़ाके की ठंड के बीच दूर-दराज से रात में ही हजारों श्रद्धालुओं ने संगम नोज पर आकर डेरा डाल दिया था। जैसे-जैसे भोर हो रही थी। गंगा मइया की जय के उद्घोष के बीच श्रद्धालु संगम की ओर बढ़ रहे थे।

6 जनवरी को पौष पूर्णिमा के प्रथम स्थान पर्व पर 14 पक्के घाट तैयार किए गए हैं। मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने बताया कि पौष पूर्णिमा के प्रथम स्थान पर्व पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पहले स्नान पर्व पर 14 स्थाई घाट तैयार किए गए हैं। इन स्नान घाटों पर महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम तैयार किया गए हैं। घाटों पर साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था है। उन्हीं 14 घाटों पर श्रद्धालु स्नान कर रहे हैं।

नए साल पर प्रयागराज में गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के तट पर दुनिया का सबसे अद्भुत मेला 6 जनवरी को पौष पूर्णिमा के स्नान के साथ शुरू हो गया है। 700 हेक्टेयर और 6 सेक्टर में बसने वाला यह मेला 18 फरवरी को महाशिवरात्रि के स्नान के साथ खत्म होगा। इस दौरान देश-दुनिया से आने वाले लाखों श्रद्धालु गंगा की रेती पर 40 दिन जप-तप, ध्यान, धर्म और अध्यात्म में लीन रहेंगे। यह मेला इस बार दारागंज घाट से नैनी अरैल घाट तक और झूंसी में सदाफल आश्रम तक 8 किलोमीटर दायरे में बसाया गया है।

Post a Comment

0 Comments